Aaj Ka Match Kon Jeeta 4 March: आज का मैच कौन जीता- साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस मैदान पर टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रोटियाज टीम एक समय ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड ने 13वें ओवर में 9 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री कर ली, फिन एलन ने 33 गेंदों में नाबाद 100 रन जड़े।
साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (10) और रयान रिकलटन (0) सस्ते में पवेलियन लौट गए। कप्तान एडन मार्करम भी 18 रनों से आगे नहीं बढ़ सके। अनुभवी डेविड मिलर (6) के आउट होने के बाद स्कोरबोर्ड पर रन कम और विकेट ज्यादा नजर आ रहे थे। ऐसे में युवा डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 रनों की पारी खेलकर पारी को थोड़ा स्थिरता दी, लेकिन उनके आउट होते ही टीम फिर संकट में दिख रही थी।

जब टीम का शीर्ष और मध्य क्रम लड़खड़ा गया था, तब मार्को यानसेन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मात्र 30 गेंदों में 55 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली। यानसेन ने अपनी इस पारी में 5 गगनचुंबी छक्के जड़े और टीम का स्कोर 169/8 तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान देकर यानसेन का अच्छा साथ निभाया।
न्यूजीलैंड की ओर से कोल मैककोन्ची, रचिन रवींद्र और मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी की। मैकोन्ची और रवींद्र ने शुरुआती झटके देकर साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया था, लेकिन अंतिम ओवरों में मार्को यानसेन के प्रहार ने न्यूजीलैंड की रणनीति को थोड़ा डगमगा दिया है।
साउथ अफ्रीका द्वारा रखे गए 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने तूफानी शुरुआत की। कीवी ओपनर्स, टिम साइफर्ट और फिन एलन ने प्रोटियाज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 7 ओवर में 91 रन बोर्ड पर बना दिए।
साइफर्ट और एलन की जोड़ी पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़ने में सफल रही। इस बीच साइफर्ट फिफ्टी जड़कर 33 गेंदों में 58 पर आउट हो गए। यहां से एलन ने धुआंधार बैटिंग करते हुए चौके-छक्कों की बारिश कर दी। वह 33 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहे, उनके बल्ले से 8 छक्के और 10 चौके आए। कीवी टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली, दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बार फिर से चोकर्स साबित हो गई।












Click it and Unblock the Notifications