Aaj Ka Match Kon Jeeta 5 March: आज का मैच कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: चैम्पियंस ट्रॉफी में आज दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर में मुकाबला खेला गया, इस मैच में कीवी बल्लेबाजों ने धांसू बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम के ऊपर दबाव बना दिया। अफ्रीका को पराजित कर न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह हासिल कर ली और अब 9 मार्च को दुबई में उनका भारत से फाइनल होगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने के बाद कीवी टीम ने विल यंग के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। यंग ने 21 रनों की पारी खेली। यहाँ से रचिन रविन्द्र और केन विलियमसन ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए लम्बी भागीदारी की।

ये दोनों प्लेयर्स मिलकर कीवी टीम का स्कोर 200 के पार लेकर चले गए। रचिन रविन्द्र ने धांसू बैटिंग करते हुए इस इवेंट में अपना दूसरा शतक जमा दिया। वह 101 गेंदों का समाना कर 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 108 रन बनाए। विलियमसन बी पीछे नहीं रहे और सैकड़ा जमा दिया।
विलियमसन 102 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तूफानी बल्लेबाजी की। मिचेल ने 49 रनों की पारी खेली। उनके अलावा फिलिप्स ने नाबाद 49 रन बनाए और न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 362 तक पहुंचा दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने रयान रिक्लेटन के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। वह महज 17 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से रैसी वैन डर डुसेन और बवुमा ने शतकीय भागीदारी की। फिफ्टी जड़ने के बाद बवुमा 56 स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से कीवी टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। वैन डर डुसेन अच्छी बैटिंग करते हुए 69 रन पर चलते बने।
क्लासेन 3 रन बनाकर आउट हो गए और तीनों विकेट सैंटनर को मिले। इससे दक्षिण अफ्रीकी टीम पीछे हो गई। मार्करम को 31 पर रचिन रविन्द्र ने आउट कर वापस भेज दिया। इसके बाद कुछ और विकेट भी गिरे और दक्षिण अफ्रीकी टीम लक्ष्य से दूर हो गई, हालांकि मिलर क्रीज पर टिके रहे और फिफ्टी जमा दी, अंतिम गेंद तक उनका निजी स्कोर 98 था और दो रन लेकर वह 100 रन बनाकर नाबाद रहे और अफ्रीका का स्कोर 9 विकेट पर 312 तक पहुँच पाया।












Click it and Unblock the Notifications