Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी v मुंबई इंडियंस
Aaj Ka Match Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग में एलिमिनेटर मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इसमें आरसीबी ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 135 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट पर 130 रन बनाए और आरसीबी ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। दिल्ली और आरसीबी के बीच 17 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। आरसीबी की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन 10-10 रन बनाकर आउट हो गईं। दिशा कसात भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ और ऋचा घोष 14 रन बनाकर चलती बनीं।

एलिस पेरी ने एक छोर पर खड़े होकर बैटिंग करती चली गईं। एलिस पेरी ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमा दिया। वह 50 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हो गईं। निचले क्रम से वैमहैम ने 10 गेंदों में 18 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को सहरा प्रदान किया।
आरसीबी की टीम 6 विकेट पर 135 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुंबई इंडियंस के लिए हैली मैथ्यूज ने 2 विकेट झटके। उनके अलावा नताली सीवर ब्रंट और सायका इशाक ने 2-2 विकेट हासिल किये। मुंबई की गेंदबाजी कसावट भरी रही लेकिन आरसीबी ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। हैली मैथ्यूज 15 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। उनके बाद यास्तिका भाटिया ने 19 रनों की पारी खेली। नताली सीवर ने बेहतरीन शुरुआत की लेकिन 23 रन बनाकर आउट हो गईं।
हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। एस सजना 1 रन बनाकर आउट हो गईं। अमेलिया कौर क्रीज पर टिकी थीं लेकिन सामने साथ नहीं मिला। अंतिम ओवर में मुंबई को 12 रन की दरकार थी। ये रन नहीं बन पाए और मुंबई इंडियंस 6 विकेट पर 130 रन बना पाई।












Click it and Unblock the Notifications