Aaj Ka Match Kon Jeeta 10 April: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs दिल्ली

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज का मैच कम स्कोर वाला रहा। तेज शुरुआत के बाद आरसीबी की टीम बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही और 7 विकेट पर 163 रन बना पाई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी आरसीबी की टीम ने अच्छी और तेज शुरुआत की। फिल सॉल्ट ने मिचेल स्टार्क को एक ही ओवर में 2 छक्के और 3 चौके जड़े और ओवर में 30 रन आए। कोहली और सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े।

aaj ka match kon jeeta

सॉल्ट 17 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 34 पर रन आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद मामला बदल गया। तेजी से ऊपर जा रहा स्कोरबोर्ड भी धीमा हो गया और विकेट पतन शुरू हो गया। कोहली 14 गेंदों में 22 रनों की पारी खेलकर चलते बने।

इसके बाद विकेट गिरते चले गए। रजत पाटीदार ने कुछ देर क्रीज पर टिककर 25 रनों की पारी खेली। आरसीबी का स्कोर 150 तक भी जाता हुआ नज़र नहीं आ रहा था। इसके बाद अंतिम दो ओवरों में टिम डेविड ने मोर्चा संभालते हुए रन बनाए।

टिम डेविड ने चौके और छक्कों की बारिश कर डाली। वह 20 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। डेविड ने 4 छक्के और 2 छक्के जड़े और टीम का स्कोर 7 विकेट पर 163 रनों तक पहुंचा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज डू प्लेसी 2 और फ्रेजर मैकगर्क 7 रन बना चलते बने। उनके बाद अभिषेक पोरेल 7 रन बनाकर आउट हो गए। कुछ देर बार एक विकेट और गिर गया। इस बीच केएल राहुल ने टिककर बैटिंग की गदर मचाते हुए फिफ्टी जड़ी।

बारिश की आशंका दिखाई दे रही थी और ग्राउंड स्टाफ कवर्स के साथ खड़ा था। केएल राहुल ने हेजलवुड को एक ही ओवर में जमकर धो दिया। तीन चौके और एक छक्का जड़कर दिल्ली को डकवर्थ लुईस नियम के तहत भी आगे कर दिया। दिल्ली को 15वें ओवर तक 115/4 का स्कोर रखना था लेकिन राहुल ने इसे 121 तक पहुंचा दिया।

राहुल ने अकेले ही मैच का पासा पलटने का काम किया और दिल्ली को 18वें ओवर में छक्के से जीत दिला दी। दिल्ली ने लगातार चौथी जीत इस सीजन दर्ज की है। राहुल ने राहुल ने 53 गेंदों में 93 रन बनाए। उनके बैट से 6 छक्के और 7 चौके आए। स्टब्स ने 23 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+