Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस
Aaj Ka Match Kon Jeeta: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले खेलते हुए मुंबई ने 7 विकेट पर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए पंजाब इस मैच को अंत तक लेकर गई। अंत में पंजाब किंग्स 183 पर आउट हो गई।
टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत रही। ईशान किशन 8 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव स्कोर को 99 रन के स्कोर तक लेकर चले गए। रोहित ने 25 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के जड़े।

सूर्यकुमार यादव ने तूफ़ानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमा दिया। वह 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 53 गेंदों में 78 रन के स्कोर पर आउट होकर चलते बने। तिलक वर्मा क्रीज पर टिककर खेले लेकिन हार्दिक पांड्या फ्लॉप हुए, वह 10 रन बनाकर आउट हो गए।
पांड्या के अलावा टीम डेविड भी 14 रन बनाकर चलते बने। तिलक वर्मा ने 18 गेंद में नाबाद 38 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के आए। मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट पर 192 का स्कोर खड़ा कर दिया। पंजाब के लिए हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। सैम करन ने 2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही। बुमराह और कोएट्जिया ने कहर ढा दिया। पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन बिना खाता खोले आउट हो गए। सैम करन ओपन करने आए लेकिन फ्लॉप हो गए। वह भी 6 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
रिली रूसो और लिविंगस्टोन 1-1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद भी मामला नहीं रुका। हरप्रीत भाटिया 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। शशांक सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 25 गेंदों का सामना कर 41 रन बनाए। आशुतोष ने भी तेज बैटिंग की। वह 23 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे।
आकाश मधवाल ने 16वें ओवर में कुल 32 रन खर्च किये। इसके बाद 4 ओवर में पंजाब को 28 रन की दरकार थी। इस बीच आशुतोष 28 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद हरप्रीत बरार भी 21 रन बनाकर चलते बने। अंतिम ओवर में पंजाब की टीम 183 रन बनाकर आउट हो गई और मुंबई ने जीत दर्ज की। बुमराह ने 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications