Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 April: आज का मैच कौन जीता- पंजाब vs केकेआर
Aaj Ka Match Kon Jeeta: पंजाब किंग्स और केकेआर के बीच आईपीएल में आज का मैच कम स्कोर वाला रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 111 रन ही बना पाई।
टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और यह कुछ हद तक ठीक साबित हुआ। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। प्रियांश तेज बैटिंग करते हुए 12 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए।

कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया और वह बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। यहाँ से विकेट पतन चलता रहा। प्रभसिमरन ने 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 15 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली।
जोश इंग्लिस आज अपना पहला आईपीएल मुकाबला खेल रहे थे लेकिन उन्होंने भी निराश किया और महज 2 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। बाद में मैक्सवेल के बल्ले से रनों की उम्मीद की गई लेकिन उनका बल्ला भी खामोश रहा और वह भी 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
नियमित अंतराल पर विकेट गंवा रही पंजाब किंग्स को सहारा प्रदान करने का प्रयास शशांक सिंह ने किया। उन्होंने 18 रन बनाकर टीम को 100 का आंकड़ा पार कराया। अंततः 16वें ओवर में पंजाब किंग्स की टीम 111 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। हर्षित राणा ने 3 विकेट अपने नाम किये। सुनील नारेन और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। आईपीएल इतिहास में यह पंजाब का चौथा सबसे कम स्कोर है। इस सीजन का यह दूसरा न्यूनतम स्कोर बना है। चेन्नई सुपर किंग्स 103 पर सिमटी थी और सामने केकेआर ही थी।
जवाबी पारी में खेलते हुए केकेआर की भी शुरुआत खराब रही। सुनील नारेन और डी कॉक दोनों क्रमशः 5 और 2 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ही तेजी से खेलने के प्रयास में चलते बने। 7 रनों के कुल स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद रहाणे और अंगकृष ने मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। अच्छी बैटिंग कर रहे अजिंक्य रहाणे स्वीप करते हुए 17 रन के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट हो गए। अगर वह रिव्यू लेते तो नॉट आउट होते। चहल को उनका विकेट मिला।
उनके बाद अंगकृष रघुवंशी 28 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए। वेंकटेश अय्यर भी रहाणे की तरह स्वीप करते हुए पगबाधा आउट हुए, उनको मैक्सवेल ने 7 रनों पर चलता किया। इस तरह केकेआर ने 5 विकेट 74 के स्कोर पर गंवा दिए। चहल ने रिंकू सिंह और रमनदीप को लगातार आउट कर केकेआर को सातवाँ झटका दिया और अगले ही पल यानसेन ने हर्षित राणा को आउट कर स्कोर 79/8 कर दिया।
चहल जब अंतिम ओवर लेकर आए तो रसेल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 2 छक्के और 1 चौका जड़ते हुए स्कोर 95 तक पहुंचा दिया, चहल के आंकड़े भी खरा हो गए। उन्होंने 28 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके बाद अर्शदीप के ओवर की पांच गेंद खेलकर वैभव अरोड़ा आउट हो गए और अब एक विकेट पंजाब को चाहिए च और 5 ओवर में 17 रनों की दरकार केकेआर को थी। अगले ओवर में पहली गेंद पर यानसेन ने रसेल को आउट कर केकेआर को 95 पर समेट दिया और आईपीएल में सबसे कम स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications