Aaj Ka Match Kon Jeeta, आज का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज में जीत हसिल की। मुंबई ने महिला आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी रन चेज को अंजाम दिया। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को हराने के बाद गुजरात को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। शनिवार 9 मार्च को खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 7 विकेट से हरा दिया।
नताली सीवर ब्रंट बल्ले से फ्लॉप
191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन विकेट खोकर इसे आसानी से हासिल कर लिया। मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज ने 51 रनों की साझेदारी निभाई। हेली मैथ्यूज 18 बनाकर पेवेलियन लौट गई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई नताली सीवर ब्रंट भी फ्लॉप रही।

हरमनप्रीत का धमाका
इस पूरे सीजन मुंबई इंडियंस के लिए नताली सीवर ब्रंट का बल्ला खामोश ही रहा। इस मुकाबले में गुजरात के खिलाफ भी वह महज दो रन ही बना सकी। दो रन बनाने के बाद शबनम की गेंद पर नताली सीवर ब्रंट आउट होकर वापस पवेलियन लौट गई। हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ने का काम किया। हरमनप्रीत कौर ने 48 गेंदों में 95 रनों की नाबाद पारी खेली।
गुजरात ने बनाए 190 रन
इससे पहले टॉस जीतकर गुजरात ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए। कप्तान बेथ मूनी के साथ मिलकर दयालन हेमलता ने गुजरात की टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों ही बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 62 गेंद में 121 रनों की साझेदारी निभाई। एक समय ऐसा लग रहा था कि गुजरात की टीम आसानी से 200 से अधिक का स्कोर कर लेगी। लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी के चार ओवर में दमदार वापसी करते हुए गुजरात को 190 पर रोकने में कामयाबी हासिल की।
बेथ मूनी और हेमलता ने मचाया धमाल
गुजरात की कप्तान बेथ मूनी ने टीम के लिए 66 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और तीन छक्के लगाए। दूसरी तरफ दयालन हेमलता ने 9 चौके और दो छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टीम का और कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। हालांकि अंत के ओवर में भारती फुलमाली ने तेजी से 21 रन जरूर जोड़े।
गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन
गुजरात जायंट्स: लाउरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), फीबी लिचफील्ड, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, भारती फुलमाली, कैथराइन ब्राइस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, शबनम शकील।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नताली सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनिम इस्माइल, साइका इशाक।












Click it and Unblock the Notifications