Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs मुंबई इंडियंस

Aaj Ka Match Kon Jeeta: मुंबई इंडियंस और आरसीबी के खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन यह तीसरी जीत है।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आरसीबी की ओपनर स्मृति मंधाना 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद सोफी डिवाइन भी 9 रन बनाकर आउट हो गईं। सब्बीनेनी मेघना का बल्ला भी नहीं चला, वह 11 रन बनाकर आउट हो गईं।

aaj ka match kon jeeta

एलिस पेरी ने क्रीज पर टिककर बैटिंग करते हुए तेजी से रन बनाए उनके अलावा वैरहैम 27 रन बनाकर आउट हो गईं। एलिस पेरी ने एक छोर से टीम को संभालने का काम किया। पेरी 38 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर पवेलियन लौटीं और आरसीबी को 6 विकेट पर 131 रनों के स्कोर तक पहुँचाया।

मुंबई इंडियंस के लिए नताली सीवर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। उनके अलावा पूजा वस्त्राकर ने भी 2 विकेट अपने नाम किये। सैका इशाक और वोंग को भी 1-1 विकेट मिला। जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने तूफानी शुरुआत की।

यास्तिका भाटिया और हैली मैथ्यूज ने मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रनों की भागीदारी की। इस बीच भाटिया 15 गेंदों में 31 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। दूसरे विकेट के रूप में मुंबई इंडियंस ने हैली मैथ्यूज को खोया। वह 21 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गईं।

अमेलिया केर ने जमकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी। केर ने लक्ष्य का पीछा करने में अपने अनुभव का अच्छी तरह इस्तेमाल किया। वह 23 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 40 रन बनाकर लौटीं। उनके अलावा पूजा वस्त्राकर ने नाबाद 8 रनों की पारी खेली। मुंबई ने सोलहवें ओवर में 3 विकेट पर 133 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। सोफी डिवाइन, वैरहैम और श्रेयांका पाटिल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+