Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता, मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले गेंदबाजी करना का फैसला लिया। यह फैसला सही साबित हुआ और दिल्ली की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। वहां से मेग लेनिंग और एलिस कैप्सी ने मोर्चा संभाल लिया।

लेनिंग 31 रन बनाकर आउट हो गईं। कैप्सी ने 36 गेंदों का सामना करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इसके बाद भी वह टिकी रहीं। उनको जेमिमा रोड्रिग्स का साथ मिला। रोड्रिग्स ने 24 गेंदों में शानदार 42 रनों की पारी खेली। कैप्सी 53 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हो गईं।
मरिजाने कैप ने 9 गेंदों का सामना करते हुए 16 रनों की शानदार पारी खेल टीम को 5 विकेट पर 171 रनों के बेहतरीन स्कोर तक पहुंचा दिया। मुंबई इंडियंस के लिए नताली सीवर और अमेलिया केर के खाते में 2-2 विकेट आए। शबनम इस्माइल को भी 1 सफलता मिली।
जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस की ख़राब शुरुआत रही। हैली मैथ्यूज बिना खाता खोले आउट हो गई। यहाँ से नताली सीवर अरु यस्तिका भाटिया ने स्कोर आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 50 रनों की भागीदारी हुई। इस बीच नताली 19 रन बनाकर चलती बनीं।
यास्तिका भाटिया ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 35 गेंद में फिफ्टी जमाई। वह 57 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। उनके बाद हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाल लिया। हरमन ने तूफानी फिफ्टी जड़ी लेकिन 34 गेंद गेंद में 55 रन बनाकर अंतिम ओवर में आउट हुईं। अंतिम गेंद पर मुंबई को 5 रन की दरकार थी। सजना ने छक्का जमाते हुए मुंबई इंडियंस को रोमांचक जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications