Aaj Ka Match Kon Jeeta 27 May: आज का मैच कौन जीता- लखनऊ vs आरसीबी
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल के अंतिम लीग चरण के मैच में धमाका देखने को मिला। इस सीजन अब तक फ्लॉप चल रहे पंत का बल्ला चल गया और उन्होंने एक धांसू सैकड़ा जमा दिया। यह पारी काम नहीं आई और आर सीबी ने 6 विकेट से मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर ब्रीट्जके जल्दी ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनको तुषारा ने 14 के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद ऋषभ पंत नंबर तीन पर आए।

आते ही उन्होंने तबाही मचाना शुरू कर दिया। साथ देने के लिए मिचेल मार्श पहले से ही क्रीज पर थे। दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए बड़ी शतकीय भागीदारी की। आरसीबी के गेंदबाज विकेटों के लिए तरसे और फील्डर गेंद के पीछे ही भागते रहे।
मार्श 37 गेंदों में 67 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पंत अपना अर्धशतक जड़ने के बाद खेलते चले गए और गेंदबाजों के ऊपर प्रहार जारी रखे। उन्होंने चौके और छक्कों से सैकड़ा जमा दिया। पंत की शतकीय पारी 54 गेंदों में आई, आईपीएक करियर में यह उनका दूसरा शतक है।
ऋषभ पंत इस पारी के दौरान आउट ही नहीं हुए। 61 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने नाबाद 118 रनों की पारी खेली। इस दौरान वह 11 चौके और 8 छक्के जड़ने में सफल रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर पंत ने 3 विकेट पर 227 तक पहुंचा दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी की शुरुआत बेहतरीन रही। फिल सॉल्ट और कोहली ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रनों की भागीदारी की। इस बीच सॉल्ट 19 गेंदों में 30 रन बना आउट हो गए। रजत पाटीदार भी 14 के निजी स्कोर पर चलते बने।
इन सबके बीच कोहली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और फिफ्टी जमा डाली। तेजी से बैटिंग करते हुए कोहली ने 10 चौकों की मदद से 54 रनों की पारी खेली। लियाम लिविंगस्टोन अपना खाता नहीं खोल पाए और गोल्डन डक पर चलते बने।
कोहली के आउट होने पर स्कोर 123 रन था। यहाँ से मयंक अग्रवाल और जितेश शर्मा ने तहलका मचा दिया। जितेश ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़ स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया और लखनऊ प्रेशर में आ गई। जितेश ने 6 छक्कों और 8 चौकों से 33 गेंदों में नाबाद 85 रन बना मैच समाप्त कर दिया। मयंक ने 23 गेंद में नाबाद 41 रन बनाए। इस तरह आरसीबी ने उन्नीसवें ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications