Aaj ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- राजस्थान vs लखनऊ

RR vs LSG Aaj ka Match kon Jeeta: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 के अपने पहले मुकाबले में धमाकेदार तरीके से जीत दर्ज की। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 रनों से जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की। राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने सबसे अधिक नाबाद 82 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने एक बार फिर से कमाल का प्रदर्शन किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए थे। जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 173 रन ही बना सकी।

लखनऊ की शुरुआत खराब

ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ही डिकॉक को पवेलियन भेजा। डिकॉक चार रन बनाकर आउट हो गए। डिकॉक के बाद देवदत्त पडिक्कल भी कुछ खास कमाल नहीं दखा सके। पडिक्कल बोल्ट की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद नांद्रे बर्गर ने आयुष बदोनी को कैच आउट करा राजस्थान को तीसरी सफलता दिला दी। क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी के आउट होने से लखनऊ की टीम में मुश्किल में नजर आई।

Aaj ka Match Kon Jeeta 1

दीपक हुड्डा ने किया निराश

दीपक हुड्डा से लखनऊ की टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन वह युजवेंद्र चहल की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। हुड्डा 13 गेंद में 26 रन बनाकर चहल की गेंद पर ध्रुव जुरैल को अपना कैच थमा बैठे। कप्तान केएल राहुल ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। निकोलस पूरन के साथ केएल राहुल पांचवें विकेट के लिए 50 से अधिक रनों की साझेदारी निभाई।

कप्तान केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक

कप्तान केएल राहुल ने 44 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली। संदीप शर्मा ने ध्रुव जुरैल के हाथों राहुल को कैच आउट करा दिया। लखनऊ की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्क्स स्टोइनिस फ्लॉप रहे। स्टोइनिस को आर अश्विन ने पवेलियन भेजने का काम किया। अश्विन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में स्टोइनिस कैच आउट हो गए।

राजस्थान ने बनाए थे 193 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 193 रन बना लिए हैं। राजस्थान के लिए सबसे अधिक नाबाद 82 रन कप्तान संजू सैमसन ने बनाने का काम किया। सैमसन ने अपनी 82 रन की पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। रियान पराग अर्धशतक से चूक गए और 29 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, नवीन-उल- हक, रवि बिश्नोई. यश ठाकुर, मोहसिन खान।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+