Aaj Ka Match Kon Jeeta 9 December: आज का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका

Aaj Ka Match Kon Jeeta: कटक में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी की, लेकिन शुरुआत लड़खड़ाने के बावजूद स्कोरबोर्ड पर दमदार 175/6 टांग दिया। जवाब में खेलते हुए अफ्रीकी टीम स्कोर चेज नहीं कर पाई और करारी हार का सामना किया।

भारत ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा (17), शुभमन गिल (4) और सूर्यकुमार यादव (12) जल्दी आउट हो गए। लेकिन उसके बाद मैदान हार्दिक पांड्या ने संभाला, जिन्होंने आते ही मैच की रफ़्तार बदल दी। पांड्या ने सिर्फ 28 गेंदों में 59 रन* ठोकते हुए साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों को बैकफुट पर धकेल दिया। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। काफी समय के बाद चोट से वापस आकर खेलते हुए हार्दिक पांड्या एक अलग रंग में दिखाई दिए और गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया।

aaj ka match kon jeeta

तिलक वर्मा (26) और अक्षर पटेल (23) ने बीच के ओवरों में रन जोड़कर पंड्या को प्लेटफॉर्म दिया, जबकि आखिर में जितेश शर्मा ने 5 गेंदों पर 10 रन* जोड़कर फिनिशिंग टच दिया।

गेंदबाज़ी में दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी सबसे घातक साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि सिपाम्ला और फरेरा को 1-1 सफलता मिली।

जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम टिक ही नहीं पाई। भारतीय गेंदबाजों ने सबसे पहले डी कॉक को जीरो पर आउट कर वापस भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाज आते रहे और आउट होकर वापस जाते चले गए। मार्करम, स्टब्स ने 14-14 रन बनाए। स्टब्स ने 22 रन बनाए। 10 ओवर में अफ्रीका का स्कोर 68/6 हो गया।

अंत में बचे हुए खिलाड़ी भी नहीं टिक पाए और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 13वें ओवर में 74 रनों के कुल स्कोर पर आउट होकर 101 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई। भारत ने सीरीज में लीड हासिल कर ली। टीम इंडिया के लिए अर्शदीप, बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+