Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड तीसरा टी20
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मुकाबला भारत और इंग्लैंड की महिलाओं के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा टी20 मैच भारत ने 5 विकेट से जीत लिया। हालांकि इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर इंग्लैंड की हीदर नाईट ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि यह निर्णय गलत साबित हुआ। बाउचर जीरो पर आउट हो गईं। उनके बाद डंकले 11 और एलिस कैप्सी 7 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। इससे इंग्लिश टीम परेशानी में आ गई।

हीदर नाईट और एमी जोन्स ने टिककर कुछ रन बनाए। जोन्स 25 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं लेकिन हीदर नाईट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। वह 42 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं।
निचले क्रम से शर्ली डीन ने 15 गेंदों में नाबाद 16 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड 126 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। भारतीय टीम के लिए श्रेयांका पाटिल ने 19 रन देकर 3 विकेट झटके। सायका इशाक ने भी 3 विकेट अपने नाम किये। रेणुका सिंह और अमनजोत कौर ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किये।
जवाब में खेलते हुए भारतीय टीम की खराब शुरुआत रही। टीम इंडिया ने शेफाली वर्मा (6) का विकेट जल्दी गंवा दिया। यहाँ से जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और अर्धशतकीय भागीदारी की। रोड्रिग्स 29 रन बनाकर आउट हो गईं।
दीप्ति शर्मा को आज ऊपर खेलने के लिए बुलाया गया। वह 11 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो गईं। स्मृति मंधाना क्रीज पर खड़ी रही और 48 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद ऋचा घोष भी 2 रन बनाकर बोल्ड हो गईं। अंत में अमनजोत ने शानदार दो चौके जड़े। वह 10 रन बनाकर नाबाद लौटीं। हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 6 रन बनाए और भारत को 5 विकेट पर 127 रनों तक पहुंचाकर जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications