Aaj Ka Match Kon Jeeta 20 Feb: आज का मैच कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश

Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और बांग्लादेश के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अच्छा काम किया। भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने इतिहास रचने का काम किया और पांच विकेट अपने नाम किये। बांग्लादेश के लिए तोहिद हृदोय ने शतकीय पारी खेली।

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह फैसला बिलकुल गलत साबित हुआ। बांग्लादेश ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। शुरुआती झटके लगने से आधी टीम 35 रन के कुल स्कोर पर ही आउट होकर चली गई। अक्षर पटेल के पास हैट्रिक का मौका आया था लेकिन रोहित शर्मा ने कैच टपका दिया।

aaj ka match kon jeeta

मुश्किल स्थिति में बांग्लादेश के लिए जाकिर अली और तोहिद हृदोय ने मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और छठे विकेट के लिए एक शतकीय भागीदारी कर डाली। जाकिर अली फिफ्टी जड़ने के बाद 68 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

हालांकि तोहिद हृदोय की बैटिंग पर कोई असर नहीं पड़ा। वह नियमित रन बनाते हुए अपना पहला एकदिवसीय सैकड़ा जड़ने में सफल रहे। हृदोय 100 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। बांग्लादेशी टीम अंतिम ओवर में 228 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। मोहम्मद शमी ने 5 विकेट झटके। वह सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए।

जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ने तहलका मचा दिया और गेंदबाजों की धुनाई की। रोहित शर्मा 36 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। 10 ओवर में भारत का स्कोर 1 विकेट पर 69 रन था।

रोहित के आउट होने के बाद कोहली अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे लेकिन 22 के निजी स्कोर पर चलते बने। बाद में अक्षर पटेल 8 और श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर चलते बने। इन सबके बीच गिल फिफ्टी जड़कर खड़े रहे और केएल राहुल के साथ उनकी अहम भागीदारी हुई।

गिल ने अपना शतक जमा दिया और 101 के स्कोर पर नाबाद लौटे, राहुल ने छक्के से टीम को जीत दिलाई और खुद 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर दो अंक हासिल कर लिए और अगला मैच रविवार को पाकिस्तान से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+