Aaj Ka Match Kon Jeeta 30 October: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, सेमीफाइनल
Aaj Ka Match Kon Jeeta: महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग यूनिट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 338 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज फ़ोबे लिचफील्ड ने तूफानी शतकीय पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन भारतीय टीम ने नई गेंद पर कप्तान एलिसा हिली को 5 के स्कोर पर ही आउट कर वापस भेज दिया। इसके बाद फ़ोबे लिचफील्ड और एलिस पेरी ने मिलकर धमाल मचा दिया।

लिचफील्ड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारत की किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और शतक जमा डाला। 17 चौकों और 3 छक्कों की मदद से लिचफील्ड के बल्ले से 93 गेंदों में 117 रनों की धुआंधार पारी आई, इससे ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ गई।
एलिस पेरी भी पीछे नहीं रहने वाली थीं, वह भी लगातार रन बनाते हुए फिफ्टी जड़ने में कामयाब रहीं और 77 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। बाद में एश्ले गार्डनर ने भी अपना काम किया। एक समय तो ऑस्ट्रेलिया के टीम 400 के करीब जाती दिख रही थी।
गार्डनर ने 63 रन बनाए। भारत ने कुछ विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की रन गति को कम कर दिया। अंतिम ओवर तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 338 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। श्री चारनी और दीप्ति शर्मा के खाते में 2-2 विकेट आए।
जवाब में खेलते हुए भारत ने शेफाली और स्मृति के विकेट जल्दी गंवाए, दोनों क्रमशः 10 और 24 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और जेमिमा ने मिलकर धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के नाक में दम कर दिया, दोनों ने फिफ्टी जमाई। स्कोर 226 रन था, उस समय हरमनप्रीत कौर 89 के स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। इससे मैच एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए खुल गया।
जेमिमा रोड्रिग्स ने अंत तक टिककर बैटिंग करते हुए शतक जमाया, वह 127 के स्कोर पर नाबाद लौटीं, ऋचा के बल्ले से 26 रन आए और अमनजोत ने नाबाद 15 रन बनाते हुए भारत का स्कोर 9 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 341 रनों तक पहुंचा दिया, भारत ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर चेज कर इतिहास रच दिया और 7 बार चैम्पियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का विजयी रथ रोक दिया।












Click it and Unblock the Notifications