Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 Nov: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ओमान
Aaj Ka Match Kon Jeeta: दोहा में चल रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में ओमान ने भारत A के खिलाफ मुकाबले की पहली पारी में 20 ओवर में 135/7 का स्कोर बनाया। ओमान की बल्लेबाजी शुरुआत में लड़खड़ाई लेकिन बीच के ओवरों में कुछ महत्वपूर्ण साझेदारियों ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। भारत ने ओमान से मिले लक्ष्य को आसानी से चेज करते हुए 6 विकेट से धांसू जीत दर्ज कर ली।
ओमान के ओपनरों की शुरुआत धीमी रही। करन सोनावाले (12 रन, 19 गेंद) संघर्ष करते नजर आए और सुईयश शर्मा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी को गति मिली जब विकेटकीपर बल्लेबाज हम्माद मिर्ज़ा ने आते ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। उनकी पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

ओमान की पारी में सबसे बड़ी जिम्मेदारी वसीम अली ने संभाली। शुरुआती विकेट लगातार गिरने के बाद उन्होंने एक छोर थामकर टीम को संभाला और नाबाद 54 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाते हुए ओमान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। वसीम अली की यह पारी मुश्किल हालात में खेली गई और इसी वजह से ओमान 20 ओवर में 135/7 तक पहुँच सका।
भारत के गेंदबाज़ों ने ओमान की बल्लेबाज़ी पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा। सबसे किफायती स्पेल सुयश शर्मा ने डाला, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 2 विकेट झटके। गुरजपनीत सिंह ने भी अहम समय पर 2 विकेट हासिल किए, हालांकि उन्होंने 37 रन खर्च किए।
जवाबी पारी में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। ओपनर वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य का बल्ला नहीं चल पाया। दोनों क्रमशः 12 और 10 के स्कोर पर आउट हो गए। नमन धीर ने कुछ अच्छे शॉट जड़ते हुए 30 रनों की पारी खेली।
हर्ष दुबे और नेहल वढेरा ने अच्छी बैटिंग करते हुए भारत को जीत दिला दी। दुबे के बल्ले से नाबाद अर्धशतकीय पारी आई। वढेरा 23 रन बना आउट हो गए लेकिन दुबे 53 रन पर नाबाद लौटे। भारत ए ने अठारहवें ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications