Aaj Ka Match Kon Jeeta 9 April: आज का मैच कौन जीता- गुजरात vs राजस्थान रॉयल्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलते हुए गुजरात टाइटंस ने आज बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट पर 217 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। साई सुदर्शन ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की। राजस्थान की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई।
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और जोफ्रा आर्चर ने इसे सही साबित कर दिया। आर्चर ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को नहीं चलने दिया। उनको 2 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर वापस भेज दिया।

यहाँ से रॉयल्स का प्रयास पकड़ बनाने का था लेकिन सुदर्शन के साथ जोस बटलर क्रीज पर टिके और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई। इस बीच जोस बटलर 25 गेंदों का सामना करते हुए 36 के स्कोर पर चलते बने। हालांकि सुदर्शन ने एक छोर थामकर रखा और उनको शाहरुख़ खान का साथ मिला।
सुदर्शन ने 32 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। शाहरुख़ के साथ उनकी अहम भागीदारी हुई। शाहरुख़ खान ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 36 रन बनाए। सुदर्शन शतक के करीब जाकर आउट हो गए। वह 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 43 गेंदों में 82 रन बना चलते बने।
अंत राशिद खान ने 4 गेंदों में 12 रन बनाए लेकिन राहुल तेवतिया ने आक्रामक रूप अपनाते हुए 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 12 गेंदों में 24 रनों की नाबाद पारी खेल गुजरात का स्कोर 6 विकेट पर 217 तनो तक पहुंचा दिया। तुषार देशपांडे और माहीश तीक्ष्णा ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी खराब रही। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद नितीश राणा ने 1 रन बनाया। यहाँ से पावरप्ले में सैमसन और रियान पराग ने मोर्चा संभाला और स्कोर 6 ओवर में 57 रन तक ले गए। इसके बाद पराग 14 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए।
जुरेल (5) के रूप में रॉयल्स को चौथा झटका लगा। इसके बाद हेटमायर और सैमसन ने मिलकर स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। सैमसन अच्छी लय में लग रहे थे, तभी वह आउट हो गए। सैमसन ने 28 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े।
यहाँ से राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच समाप्त सा हो गया। हालांकि शिमरोन हेटमायर ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए फिफ्टी जमाई। वह 32 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने सैमसन के बाद हेटमायर को आउट करते हुए गुजरात का दबदबा कायम कर दिया। अंततः 159 पर रॉयल्स की पारी समाप्त हो गई और गुजरात ने चौथी जीत के साथ तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications