Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- गुजरात टाइटंस vs दिल्ली कैपिटल्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: अहमदाबाद में आज आईपीएल का मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। दिल्ली के खिलाफ गुजरात के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और 89 रन के कुल स्कोर पर टीम ऑल आउट हो गई। दिल्ली एन मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। गुजरात के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल 8 और रिद्धिमान साहा 2 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। यहाँ से गुजरात की स्थिति लगातार खराब होती चली गई।

साई सुदर्शन 12 और डेविड मिलर 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। दिल्ली के गेंदबाजों के सामने गुजरात के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और नियमित अंतराल पर आउट होते चले गए। गुजरात की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई। अंत में राशिद खान ने कुछ रन बनाए।
राशिद खान के बल्ले से 2 चौके और 1 छक्का आया, वह 31 रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 18वें ओवर में 89 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मुकेश कुमार रहे, उनको 3 विकेट मिले। इशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की भी शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ महज 7 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद कुछ और भी विकेट गिरे। जैक फ्रेजर-मैकगर्क 20 रन बनाकर चलते बने। अभिषेक पोरेल 15 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि लक्ष्य कम होने के कारण इन विकेटों का फर्क नहीं पड़ा।
शाई होप ने क्रीज पर आने के बाद तेवर दिखाए, वह 2 छक्कों और 1 चौके से 19 रन बनाकर आउट हो गए। शाई होप ने क्रीज पर आने के बाद तेवर दिखाए, वह 2 छक्कों और 1 चौके से 19 रन बनाकर आउट हो गए। पन्त ने नाबद 16 और सुमित कुमार ने नाबाद 9 रन बनाते हुए दिल्ली को 4 विकेट पर 92 के स्कोर तक पहुंचाकर जीत दिला दी, इस सीजन दिल्ली की यह तीसरी जीत है।












Click it and Unblock the Notifications