Aaj ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- इंग्लैंड vs नीदरलैंड
Aaj ka Match Kon Jeeta: नीदरलैंड को हराकर इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड कप में सिर्फ एक ही जीत बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की थी। नीदरलैंड के खिलाफ 160 रनों से जीत हासिल कर इंग्लैंड की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना आखिरी मुकाबला जीतना चाहेगी।
नीदरलैंड की शुरुआत खराब: इंग्लैंड को क्रिस वोक्स ने पहली सफलता दिलाई। 12 के स्कोर पर नीदरलैंड को बड़ा झटका लगा। नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडॉड मोइन अली को कैच दे बैठे। कॉलिन एकरमैन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। डेविड विलि ने नई गेंद से चकमा देते हुए कॉलिन एकरमैन को पवेलियन भेज दिया। वेस्ले बर्रेसी और साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट ने नीदरलैंड की पारी को संभालने का काम किया।

70 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी: वेस्ले बर्रेसी और साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट के बीच 70 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी को मोइन अली ने तोड़ने का काम किया। मोइन अली की गेंद पर रन लेने की कोशिश में वेस्ले बर्रेसी रन आउट हो गए। उन्होंने 62 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट 49 गेंदों में 30 रन बनाकर डेविड विली की गेंद पर क्रिस वोक्स को अपना कैच थमा बैठे।
स्कॉट एडवर्ड्स नहीं खेल पाए बड़ी पारी: बास डी लीडे इस मैच में नीदरलैंड के लिए कुछ खास नहीं कर सके। वह 12 गेंदों में 10 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 38 रन बनाकर मोइन अली की गेंद पर डेविड मलान को अपना कैच थमा बैठे। लोगन वान बीक भी आदिल राशिद की गेंद पर कैच आउट हो गए। रोल्फ वान डर मर्व को मोइन अली ने राशिद के हाथों कैच आउट करा दिया।












Click it and Unblock the Notifications