Aaj Ka Match Kon Jeeta 26 March: आज का मैच कौन जीता- CSK vs GT
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धांसू बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए गुजरात ने 8 विकेट पर 143 रन बनाए और मैच हार गई।
गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन चेन्नई के बल्लेबाजों ने गदर मचा दिया। रचिन रविन्द्र ने धाकड़ बैटिंग करते हुए 20 गेंद में 46 रन बनाए, उन्होंने छह चौके और तीन छक्के जमाए। उनके बाद आए अजिंक्य रहाणे 12 रन बनाकर आउट हो गए।

उधर रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला भी बोला। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्के से 36 गेंद में 46 रनों की पारी खेली। यहाँ से शिवम दुबे नामक तूफ़ान देखने को मिला जिसने आते ही मैदान पर छक्कों की बारिश कर डाली। दुबे ने देखते देखते फिफ्टी जमा दी। वह 23 गेंद में 2 चौके और 5 छक्कों से 51 रन बनाकर आउट हो गए।
युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने राशिद खान को निशाना बनाते हुए दो छक्के जमाए। वह 6 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा ने नाबाद 7 रन बनाते हुए चेन्नई का स्कोर 6 विकेट पर 206 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात ने गिल का विकेट जल्दी ही गंवा दिया, वह महज 8 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बन गए। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे रिद्धिमान साहा को भी दीपक चाहर ने 21 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। इसके बाद विजय शंकर 12 रन बनाकर आउट हो गए। मिलर भी 21 रन के स्कोर पर चलते बने और गुजरात की स्थिति खराब हो गई।
अंततः गुजरात की टीम के अन्य बल्लेबाज भी आउट हो गए और टीम 8 विकेट पर 143 रन बना पाई, इसके साथ ही चेन्नई ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर तालिका में पहला स्थान प्राप्त कर लिया। दीपक चाहर, रहमान और देशपांडे ने 2-2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications