Aaj Ka Match Kon Jeeta 9 Oct: आज का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ka Match Kon Jeeta 9 Oct: नादिन डी क्लार्क की दमदार पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने वनडे वर्ल्ड कप में भारत को तीन विकेट से हरा दिया है। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋचा घोष की शानदार पारी की बदौलत मेहमान टीम के सामने 252 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम 49.5 ओवर में 251 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने एक ओवर पहले इस लक्ष्य को 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
शुरुआत के बाद लड़खड़ाई टीम (Aaj Ka Match Kon Jeeta 9 Oct)
भारत को स्मृति मंधाना (23) और प्रतिका रावल (37) ने मज़बूत शुरुआत दी और पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई, लेकिन मंधाना के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। टीम का स्कोर 55 रन से बढ़कर देखते ही देखते 102 रन पर 6 विकेट हो गया। कप्तान हरमनप्रीत कौर (9) और हरलीन देओल (13) समेत मध्यक्रम पूरी तरह बिखर गया और टीम मुश्किल स्थिति में आ गई।

ऋचा घोष बनीं संकटमोचक
संकट के इस समय में ऋचा घोष ने क्रीज़ पर कदम रखा और एक अविश्वसनीय पारी खेली। उन्होंने पहले अमनजोत कौर (13) के साथ सातवें विकेट के लिए एक ज़रूरी अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। अमनजोत के आउट होने के बाद ऋचा ने स्नेह राणा (33) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 88 रनों की एक और बड़ी साझेदारी की। इस साझेदारी की मदद से भारत का स्कोर 250 के पार पहुंच सका। ऋचा की आक्रामक बल्लेबाज़ी ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को दबाव में ला दिया।
शतक से चूकीं, लेकिन खेली यादगार पारी
ऋचा घोष ने अपनी पारी में कई शानदार शॉट्स लगाए और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, वह दुर्भाग्यवश आखिरी ओवर में आउट हो गईं और अपने पहले वनडे शतक से सिर्फ छह रन से चूक गईं। ऋचा घोष ने 77 गेंदों पर 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 94 रन की तूफानी पारी खेली। अन्य भारतीय बल्लेबाज़ों में प्रतिका रावल (37) और स्नेह राणा (33) ने योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्लोए ट्रियोन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, जबकि मरिजाने कैप, नादिने डि कर्क और नोनकुलुलेको मलाबा को दो-दो विकेट मिले।
भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरनी।
दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोलवार्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिजाने कैप, एनेके बोश, सिनालो जाफ्ता (विकेटीकपर), क्लोए ट्रियोन, नदिने डि क्लेर्क, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नोनकुलुलेको मलाबा।












Click it and Unblock the Notifications