Aaj Ka Match Kon Jeeta 26 May: आज का मैच कौन जीता- पंजाब vs मुंबई

Aaj Ka Match Kon Jeeta 26 May: मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एकतरफा अंदाज में जीत हासिल कर ली। 185 रनों का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने सात विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को एक आसान जीत दिला दी। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ने का काम किया। पंजाब किंग्स इस मुकाबले को जीतकर टेबल टॉप पर पहुंच गई है। अब पंजाब की टीम के पास फाइनल में जाने के लिए दो मौके मिलेंगे।

मुंबई ने बनाए थे 184 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 26 May)

सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए और पंजाब के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही, खासकर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की। हालांकि, दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके।

Aaj Ka Match 1

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

तीसरे नंबर पर आए सूर्यकुमार यादव ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने 34 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे। सूर्यकुमार ने टीम को मजबूती देने के साथ ही एक छोर पर डटे रहकर स्कोर को गति दी। हालांकि, उनके अलावा बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। विल जैक्स और हार्दिक पंड्या ने क्रमश 26-26 रन बनाए। नमन धीर ने 20 और मिचेल सैंटनर ने 1 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने किया कमाल

पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और विजयकुमार विशाक ने दो-दो विकेट लिए, जबकि हरप्रीत बराड़ ने एक विकेट झटका। मार्को यानसेन ने खासकर अपनी गेंदबाजी से मुंबई की शुरुआत में विकटें लिए। जिसके बाद मुंबई की बल्लेबाजी पूरी तरह से पिछड़ी हुई नजर आई।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, काइल जैमिसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, मुशीर खान।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+