Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 April: आज का मैच कौन जीता- चेन्नई vs हैदराबाद

Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 April: सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया है। इस जीत के साख ही हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम आने वाले मुकाबले में और बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। दूसरी तरफ धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है। उनका लगातार निराशाजनक प्रदर्शन उनके फैंस के लिए चिंता का विषय बन गया है। अपने 400वें टी-20 मैच को भी धोनी जीतने में असफल रहे।

चेन्नई ने बनाए थे 154 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 April)

टॉस हारकर चेन्नई ने 154 रन बनाए थे, जिसे हैदराबाद ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 154 रनों पर ही सिमट गई। एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी फ्लॉप साबित रही। टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बल्लेबाजों ने अब तक निराश ही किया है।

हर्षल पटेल ने झटके चार विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 19.5 ओवर में ऑल आउट कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हर्षल पटेल ने सबसे अधिक चार विकेट झटकने का काम किया। इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने दो-दो विकेट अपने नाम किया। हैदराबाद की गेंदबाजी के आगे चेन्नई के बल्लेबाज बेबस नजर आए।

Aaj Ka Match 1

400वां टी20 मुकाबले में धोनी नहीं कर पाये कमाल

धोनी का यह 400वां टी20 मुकाबला है और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 25वें खिलाड़ी हैं। धोनी ने भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे जैसे कि रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और विराट कोहली के साथ अपनी जगह बनाई है, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। धोनी 400वां मैच खेलने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, इस मुकाबले में बल्ले के साथ धोनी कुछ खास कमाल नहीं कर सके।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: ट्रेविस हेड, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।

चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुड्डा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+