Aaj Ka Match Kon Jeeta 14 April: CSK vs KKR, चेन्नई-केकेआर मैच में कौन पड़ा किस पर भारी?
Aaj Ka Match Kon Jeeta 14 April: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हरा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के बाद अब केकेआर को मात देकर चेन्नई जीत की पटरी पर मजबूती से लौट आई है। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम नूर अहमद की फिरकी और चेन्नई की सधी हुई गेंदबाजी के सामने बिखर गई। केकेआर 160 रन ही बना सकी और चेन्नई ने 32 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
नूर अहमद ने पलटा मैच (Aaj Ka Match Kon Jeeta 14 April)
कोलकाता की पारी एक समय संभलती नजर आ रही थी, लेकिन नूर अहमद ने मैच का रुख बदल दिया। नूर ने पहले जमे हुए बल्लेबाज और कप्तान अजिंक्य रहाणे (28) को पवेलियन भेजा। अगली ही गेंद पर उन्होंने कैमरन ग्रीन को शून्य (0) पर बोल्ड कर केकेआर की कमर तोड़ दी। हालांकि, नूर अपनी हैट्रिक पूरी करने से चूक गए, लेकिन इन दो विकेटों ने केकेआर को बैकफुट पर धकेल दिया।

केकेआर की खराब शुरुआत
कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर फिन एलेन मात्र 1 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने। सुनील नरेन को एक जीवनदान मिला, लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा सके और 24 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर आउट हुए। रहाणे और अंगकृष रघुवंशी (27) के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई थी, जिसे अकील हुसैन ने रघुवंशी को आउट कर तोड़ा। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।
चेन्नई के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पिछले मैच के शतकवीर संजू ने अपनी फॉर्म जारी रखी और टीम के लिए सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। वाल्ड ब्रेविस ने 41 रनों की सधी हुई पारी खेली, जबकि युवा आयुष म्हात्रे ने मात्र 17 गेंदों पर 38 रनों की तूफानी पारी खेलकर स्कोर को 190 के पार पहुंचाया।
एक समय चेन्नई 210 से अधिक के स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में लगाम कसी। कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट लिए, जबकि नरेन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा को 1-1 सफलता मिली।












Click it and Unblock the Notifications