KKR vs RR Playing XI: कोलकाता-राजस्थान मुकाबले में होगा बड़ा बदलाव? मैच से पहले जानें संभावित प्लेइंग-11

KKR vs RR Playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की थी। एक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने एकतरफा अंदाज में लखनऊ सुपरजायंट्स को हराकर आईपीएल 2024 में अपनी चौथी जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार झेलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने टूर्नामेंट में दमदार वापसी कर ली है।

दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 5 में से चार मुकाबले जीत कर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स आज टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने वाली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी कोलकाता नाइट राइडर्स दमदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के ज्यादातर बल्लेबाज इन फॉर्म दिखाई दे रहे हैं। जिस वजह से टीम हाई स्कोर बनाने में कामयाब रही है।

KKR vs RR 1

टीम में होंगे बदलाव

राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो टीम में कुछ बदलाव देखने को जरूर मिल सकते हैं। पिछले मैच में चोट के कारण बाहर रहे जोस बटलर और आर अश्विन की टीम में वापसी हो सकती है। रोवमेन पॉवेल और केशव महाराज को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हालांकि केशव महाराज ने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ दो विकेट झटके थे। ऐसे में उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के रूप में भी यूज किया जा सकता है।

राणा की होगी वापसी!

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से नितीश राणा इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं। राणा को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले ट्रेनिंग करते देखा गया था। कोलकाता की प्लेइंग 11 में उनकी वापसी हो सकती है। ऐसे में रमनदीप सिंह को बाहर जाना पड़ सकता है। नितीश राणा अगर टीम में वापसी करने में कामयाब होते हैं तो इससे केकेआर की टीम और भी मजबूत हो जाएगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

सुनील नारायण, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल, केशव महाराज, ट्रेंट बोल्ट।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे , रहमानुल्लाह गुरबाज़, रिंकू सिंह, अल्लाह ग़ज़नफ़र, साकिब हुसैन, शेरफेन रदरफोर्ड, चेतन सकारिया, नितीश राणा, श्रीकर भरत, दुष्मंथा चमीरा।

राजस्थान रॉयल्स की टीम

संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, तनुष कोटियन , केशव महाराज, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल, यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, आबिद मुश्ताक, रविचंद्रन अश्विन, जोस बटलर, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, डोनोवन फरेरा, कुणाल सिंह राठौड़।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+