Aaj ka match kaun jitega: आज का मैच कौन जीतेगा- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ka Match Kaun Jitega, IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला आज राजकोट में खेला जाना है। दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने पहले से ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम अंतिम मैच जीतकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने का प्रयास करेगी।
सीरीज गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं होगा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के ऊपर पिछले दो मैचों में हार का दबाव भी निश्चित रूप से होगा। टीम इंडिया ने मोहाली और इंदौर में जीत दर्ज करते हुए वर्ल्ड कप के लिए बेहतरीन तैयारी की है और खिलाड़ी भी फॉर्म में हैं।

मैथ्यू शॉर्ट और डेविड वॉर्नर की जोड़ी में शॉर्ट फ्लॉप रहे हैं। वॉर्नर ने दो अर्धशतक जमाए हैं। भारत के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपन करेंगे और गिल को आराम दिया जाएगा। यहाँ मुकाबला बराबरी कर नज़र आ रहा है। रोहित सीरीज में पहली बार खेलेंगे।
मिडिल ऑर्डर में स्मिथ और लाबुशेन हैं लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं आए हैं। भारत के लिए विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल हैं। सभी अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। ऐसे में यहाँ पलड़ा टीम इंडिया का भारी दिख रहा है। मिडिल ऑर्डर में रन आने से ही जीत का रास्ता तैयार होता है।
ऑल राउंडर में भारत के पास रविन्द्र जडेजा, अश्विन जैसे खिलाड़ी हैं। कैमरन ग्रीन, एबोट जैसे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के पास हैं। इस मामले में दोनों टीमें इस समय बराबरी दिख रही हैं। हालांकि अश्विन की चतुराई भरी गेंदबाजी थोड़ी आगे दिखाई देती है।
गेंदबाजी में बुमराह वापस आएँगे। ऑस्ट्रेलिया में पैट कमिंस भी प्लेइंग इलेवन में वापस आएँगे। जोश हेजलवुड भी टीम में होंगे और एडम जैम्पा भी कंगारुओं के पास है। भारतीय टीम में कुलदीप यादव आ सकते हैं। उनके अलावा सिराज को भी शामिल किया जा सकता है। यहाँ दोनों टीमों के बीच टक्कर दिखती है। ओवरऑल देखा जाए तो भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications