Aaj Ka Match, PBKS vs RR: पंजाब बनाम राजस्थान का IPL मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Aaj Ka Match, PBKS vs RR: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शनिवार 13 अप्रैल को आईपीएल 2024 का 27वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की कोशिश पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल करने की होगी। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स भी अपने पिछले मैच को जीतने में नाकाम रही थी।
जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों ही टीमों के बीच रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल में अब तक पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स 26 बार आमने-सामने आई है। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी दिखाई पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स ने 26 में से 15 मुकाबले में जीत हासिल की है। पंजाब किंग्स की बात करें तो पंजाब किंग्स ने सिर्फ 11 मुकाबले में जीत दर्ज की है। राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर से पंजाब किंग्स के खिलाफ भारी दिखाई पड़ रही है।

जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी राजस्थान
संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन इस सीजन दमदार रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने पांच मुकाबले में से 4 में जीत हासिल की है और आठ अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है। राजस्थान रॉयल्स को अपने सिर्फ एक ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीतने में नाकाम रही थी। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज कर वापस जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
दमदार फॉर्म में खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छी बात यह है कि टीम के खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। कप्तान संजू सैमसन विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और रियान पराग लगातार टीम के लिए रन बनाने का काम कर रहे हैं। जोस बटलर ने आरसीबी के खिलाफ शानदार शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। जोस बटलर के बल्ले से एक बार फिर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। दूसरी तरफ रियान पराग भी इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications