Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- जिम्बाब्वे vs आयरलैंड
Aaj Ka Match Kaun Jeeta: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की पहली सीरीज का पहला वनडे मैच आज, 13 दिसंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जोकि बारिश के कारण रद्द होने के कारण बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया।
आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में केवल 25.3 ओवर का खेल संभव हो सका, इस दौरान जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाने में सफल रही, मैच आगे बढ़ता इससे पहले बारिश ने पानी फेर दिया, और लगातार हो रही बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया।

जिम्बाब्वे के लिए जॉयलॉर्ड गंबले, तिनशे कामुनहुकामवे और ब्रैंडन मावुला 28-28 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। ग्राहम ह्यूम आयरलैंड के लिए 1.55 की इकोनॉमी से 2 विकेट लेने वाले असाधारण गेंदबाज थे।
15 दिसंबर को खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच पहला मैच रद्द होने के बाद अब दूसरा वनडे मैच 15 दिसंबर को तीसरा मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा। यह दोनों मुकाबले भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेले जाएंगे।
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (डब्ल्यू), जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): जॉयलॉर्ड गम्बी, तिनशे कामुनहुकामवे, इनोसेंट कैया, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मैडेंडे (डब्ल्यू), ल्यूक जोंगवे, ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तनाका चिवांगा
जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड फुल स्क्वाड
आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), हैरी टेक्टर, एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), नील रॉक, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैंपर, क्रेग यंग, थियो वैन वोर्कोम, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, ग्राहम ह्यूम
जिम्बाब्वे टीम: तिनशे कामुनहुकामवे, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), जॉयलॉर्ड गम्बी, इनोसेंट कैया, टोनी मुनयोंगा, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाड्ज़ा, ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा, तनाका चिवांगा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, फ़राज़ अकरम।












Click it and Unblock the Notifications