Aaj ka Match Kaun jeeta 29 Mar: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs केकेआर
RCB vs KKR Aaj ka Match kaun Jeeta: शुक्रवार यानी कि 29 मार्च को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की। केकेआर को 183 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की।
केकेआर की धमाकेदार शुरुआत
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने विराट कोहली के नाबाद 83 रनों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। विराट कोहली ने बैक टू बैक अर्धशतक जड़ा। इससे पहले विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ने में सफलता हासिल की थी।

कप्तान फॉफ रहे फ्लॉप
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। आरसीबी को पहला झटका फाफ डु प्लेसिस के रूप में लगा। हर्षित राणा ने केकेआर को पहली सफलता दिलाई। कप्तान सिर्फ आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कैमरन ग्रीन फॉर्म में नजर आए। उन्होंने सुनील नरेन के एक ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ दिया।
नहीं चला अनुज रावत का बल्ला
कैमरन ग्रीन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी निभाने का काम किया। कैमरन ग्रीन और विराट कोहली ने 42 गेंद में 65 रनों की साझेदारी निभाई। ग्रीन को आंद्रे रसेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। ग्रीन 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ग्लेन मैक्सवेल 19 गेंद में 28 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौटे। सुनील नारायण की गेंद पर रिंकू सिंह ने मैक्सवेल का जबरदस्त कैच पकड़ा। रजट पटीदार फ्लॉप रहे और तीन रन बनाकर आउट हो गए। हर्षित राणा ने अनुज रावत को भी पवेलियन भेजने का काम किया। अनुज रावत के बल्ले से सिर्फ 3 रन ही निकल सके।












Click it and Unblock the Notifications