Aaj Ka Match Kaun Jeeta, आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड

Aaj Ka Match Kaun Jeeta, India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप से पहले 30 सितंबर को प्रैक्टिस मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। गुवाहाटी में लगातार हो रहे बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड मैच को रद्द करना पड़ा। इससे पहले 29 सितंबर को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच का मुकाबला भी बारिश की वजह से नहीं हो पाया था।

नीदरलैंड से अगला मुकाबला: भारतीय टीम इंग्लैंड के बाद अब नीदरलैंड के खिलाफ अपना अगला वार्म अप मैच खेलेगी। भारत की कोशिश उस मुकाबले में अपनी प्लेइंग 11 और बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने की होगी। गुवाहाटी में बूंदाबांदी का सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। इस बीच मैदान पर अंपायर कई बार निरीक्षण करने भी पहुंचे। लेकिन अंत में ग्राउंड की हालत को देखते हुए मैच को रद्द करने का फैसला किया गया।

Aaj Ka Match Kaun Jeeta 1

ऑस्ट्रेलिया से होगा पहला मैच: भारत को वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया खिलाफ 8 अक्टूबर को खेलना है। चेन्नई के मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम अपने स्पिन गेंदबाजों का बेहतर इस्तेमाल करना चाहेगी। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पास अपने स्पिन अटैक को आजमाने का बेहतर मौका था। भारत की कोशिश नीदरलैंड के खिलाफ अपनी टीम के संयोजन को बनाने की होगी।

भारत ने जीता था टॉस: इंग्लैंड के खिलाफ इस प्रैक्टिस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। रोहित इंग्लैंड के सामने एक बड़ा स्कोर बनाना चाहते थे और साथ ही इस मुकाबले में अपने सभी बल्लेबाजों को आजमाना चाहते थे। खास तौर पर सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी पेश करने का मौका रहेगा।

इन खिलाड़ियों के पास दम दिखाने का मौका: श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की मौजूदगी में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का प्लेइंग इलेवन में जगह बन पाना काफी मुश्किल दिखाई पड़ता है। ऐसे में वॉर्म अप मुकाबलों में इन बल्लेबाजों के पास फॉर्म को दिखाने का बेहतरीन अवसर रहेगा। अब नीदरलैंड के खिलाफ भारत को अपना दूसरा वार्म अप मैच खेलना है जिसमें सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन पर नजरें बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+