Aaj Ka Match Kaun Jeeta 26 July: आज का मैच कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश, एशिया कप
Aaj Ka Match Kaun Jeeta 26 July: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। दांबुला के रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। भारत लगातार नौवीं बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।
बांग्लादेश ने बनाए सिर्फ 80 रन
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए और भारत के सामने 81 रनों का लक्ष्य रखा। कप्तान निगार सुल्ताना ने टीम के लिए सबसे अधिक 32 रन बनाने में कामयाब रही। भारत के लिए रेणुका सिंह और राधा यादव ने तीन-तीन विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। राधा यादव ने 20वां ओवर डबल-विकेट मेडन फेंकने का कारनामा किया।

भारत ने 10 विकेट से जीता मैच
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने ठोस शुरुआत की। उन्होंने पांच ओवर में बिना विकेट खोए 45 रन जोड़े। इसके बाद भी दोनों बल्लेबाजों ने रन बनाने के सिलसिले को बरकरार रखा और 11 ओवर में 83 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। स्मृति मंधाना ने नाबाद 55 तो वहीं शेफाली वर्मा ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली।
दमदार रहा है रिकॉर्ड
महिला एशिया कप में भारत का रिकॉर्ड दमदार रहा है। साल 2004 में इसकी शुरुआत के बाद से टीम हर बार फाइनल में पहुंची है। यह टूर्नामेंट वनडे और टी-20 फॉर्मेट में बारी-बारी से आयोजित किया जाता रहा है, जिसमें भारत लगातार दोनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करता रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह।
बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, मुर्शिदा खातून, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रुमाना अहमद, इश्मा तंजीम, रितु मोनी, राबेया खान, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, जहांआरा आलम, मारुफा अख्तर।












Click it and Unblock the Notifications