Aaj Ka Match Kaun Jeeta 2 August: आज का मैच कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Aaj Ka Match Kaun Jeeta 2 August: तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई पर आकर समाप्त हुआ। भारत श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का आगाज जीत के साथ करने में नाकाम रही। भारत के सामने श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने कड़ी चुनौती पेश की, और अंत में भारत मुकाबले को जीतने से चूक गई। दुनिथ वेलालागे ने श्रीलंका की तरफ से गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया। 231 रनों का लक्ष्य करते हुए भारतीय टीम ने 230 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने मुकाबले को काफी रोमांचक बना दिया और टीम को बराबरी दिला दी।
रोहित ने जड़ा अर्धशतक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़कर टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। उन्होंने 33 गेंदों में अपने करियर का 56वां अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वह अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील नहीं कर सके और 47 गेंदों में 58 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं शुभमन गिल भी सिर्फ 16 रन ही बना सके।

कोहली 24 रन बनाकर आउट
विराट कोहली के पास इस मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने का शानदार मौका था। लेकिन वह महज 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हसरंगा की गेंद पर विराट कोहली एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर भी इस मुकाबले में अपनी छाप नहीं छोड़ सके। श्रेयस अय्यर 23 गेंदों में 23 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। असिथा फर्नांडे ने अय्यर को पवेलियन भेजा।
रोहित ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा ने इस मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 15,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग यह कारनामा कर चुके हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, अकीला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।












Click it and Unblock the Notifications