Aaj Ka Match Kaun Jeeta 16 June: आज का मैच कौन जीता - भारत vs साउथ अफ्रीका

Aaj Ka Match Kaun Jeeta 16 June: भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को भारतीय महिला टीम ने143 रनों से अपने नाम कर लिया।

मंधाना ने संभाली पारी

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शेफाली वर्मा जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गई। भारत ने महज 99 के स्कोर पर ही अपने पांच खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया था। लेकिन एक छोड़ पर स्मृति मंधाना टीम के लिए लगातार रन बनाने का काम करती रहीं।

Aaj Ka Match 1

भारत ने 143 रन से जीता मैच

स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 127 गेंद पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 117 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.3 का रहा। मंधाना की दमदार पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 265 रन बनाए। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 37.4 ओवर में 122 रन पर ही सिमट गई। इस तरह भारत ने पहला वनडे मैच 143 रन से अपने नाम कर लिया।

स्मृति मंधाना को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबले 19 जून को खेला जाएगा। दूसरा वनडे मैच भी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाली स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। भारत की तरफ से आशा शोभना ने सबसे अधिक चार विकेट हासिल करने में सफल रही। वहीं दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले। जबकि रेणुका ठाकुर और पूजा वस्त्राकर और राधा यादव ने एक-एक विकेट चटकाने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+