Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: दुनिया की टॉप दो टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया बुधवार यानी 29 अक्तूबर को कैनबरा के मनुका ओवल में पहला टी-20 मैच खेलेगी। पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज दोनों ही टीम जीत के साथ करना चाहेगी। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अगले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम है। दोनों टीमों की कोशिश अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का मौका होगा।
शानदार फॉर्म में है ऑस्ट्रेलिया (Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe)
मेजबान ऑस्ट्रेलिया शानदार फॉर्म में है। उन्होंने पिछले 20 टी-20 मैचों में सिर्फ दो मैच गंवाए हैं। मिचेल मार्श की कप्तानी में टीम ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से और न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया है। हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल और एडम ज़म्पा जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में टीम की गहराई की परीक्षा होगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

भारत का भी रिकॉर्ड रहा है जबरदस्त
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने भी टी-20 फॉर्मेट में दबदबा बनाया है। हाल ही में एशिया कप का खिताब जीतने के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से टीम ने सिर्फ़ तीन मैच गंवाए हैं। भारत की बल्लेबाजी लाइनअप में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद है।
कप्तान सूर्यकुमार यादव की होगी परीक्षा
हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव का हालिया फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है। सूर्या अपनी पिछली 14 पारियों में कोई अर्धशतक नहीं बना पाए हैं और उनका औसत महज़ 10.50 रहा है। एक बड़ा स्कोर बनाने के लिए उनका फ़ॉर्म में लौटना बेहद ज़रूरी है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह आक्रमण की अगुवाई करेंगे। टीम को यह फैसला लेना होगा कि वह कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी को खिलाते हैं या तेज गेंदबाज़ी को मजबूती देने के लिए अर्शदीप सिंह या हर्षित राणा को मौका देते हैं।
फ्री में लाइव देखने का ये है तरीका
अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में लाइव प्रसारण उपलब्ध है। मोबाइल पर मैच देखने के लिए जियो हॉटस्टार ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बेहतरीन और फ्री विकल्प दूरदर्शन स्पोर्ट्स है। डीडी स्पोर्ट्स ने घोषणा की है कि वह सभी पांच टी-20 मैचों का सीधा प्रसारण करेगा। इसके लिए सिर्फ़ आपके पास डीडी फ्री डिश कनेक्शन होना चाहिए, जिसके बाद आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के इन रोमांचक मुकाबलों का मजा ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications