Aaj Ka Match Free Mei Kaise Aur Kaha Dekhe: आज का मैच फ्री में कैसे और कहां देखें- भारत vs पाकिस्तान
Aaj Ka Match Free Mei Kaise Aur Kaha Dekhe: एशिया कप 2025 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला एक बार फिर होने जा रहा है। सुपर फोर चरण में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच न सिर्फ दोनों देशों के लिए बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए भी बेहद खास है। पिछली बार ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया था।
इतने बजे शुरू होगा मैच (Aaj Ka Match Free Mei Kaise Aur Kaha Dekhe)
भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, 21 सितंबर को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे होगी, जबकि टॉस 7:30 बजे होगा। यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर दोनों टीमों के स्पिनरों से एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। टीम में शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह जैसे धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है, जैसे तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा। अभिषेक शर्मा ने अब तक एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। पाकिस्तान के खिलाफ वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
पाकिस्तान में भी कई मैच विनर शामिल
वहीं, पाकिस्तान की टीम की अगुवाई सलमान आगा करेंगे। उनकी टीम में फखर जमान, शाहीन अफरीदी, और हारिस रऊफ जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। पाकिस्तान की टीम भी अपने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण के साथ मैदान में उतरेगी।
लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
अगर आप इस रोमांचक मुकाबले को टीवी पर देखना चाहते हैं तो यह सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारित किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, ओटीटीप्ले ऐप पर भी मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। वहीं मैच को फ्री में देखने के लिए आप टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स के जरिए देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications