Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आज का आईपीएल मैच किस किसका है - Chennai vs Rajasthan
Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आईपीएल में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है।

Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन का यह 17वां मैच है। घरेलू मैदानों पर चेन्नई हमेशा से ही धाकड़ खेल का प्रदर्शन करती है। चेन्नई के फैन्स भी अपनी टीम का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हालांकि राजस्थान रॉयल्स की टीम भी कम नहीं है। उनके प्रदर्शन में भी निरंतरता दिखी है।
चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन अब तक खेले गए मैचों में अपने बल्ले से तहलका मचाया है। उनके अलावा डेवोन कॉनवे और महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने हाथ दिखाए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। राजस्थान की तरफ से जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल लगातार रन बना रहे हैं। उनके अलावा कप्तान संजू सैमसन ने भी धाकड़ बैटिंग की है। तीनों खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। इस मैच में भी उनसे रन आने की उम्मीद है। हालांकि चेन्नई की टीम घरेलू मैदान पर हमेशा बेहतरीन होती है। विपक्षी टीमों को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में खेलते हुए परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी हैं
Chennai Super Kings
एमएस धोनी (कप्तान), रविन्द्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह , प्रशांत सोलंकी, माहीश तीक्ष्णा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, अजय मंडल, भगत वर्मा, सिसंडा मागला।
Rajasthan Royals
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडीक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैकॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल पीए, जो रूट।












Click it and Unblock the Notifications