BCCI के खिलाफ जोरदार अभियान शुरू, सोशल मीडिया पर आई लोगों की आंधी, एशिया कप को लेकर भड़की जनता
Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम यूएई में खेलने के लिए जाएगी। भारतीय टीम को वहां पाकिस्तान के खिलाफ भी मुकाबला खेलना है। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय लोगों की मांग है कि पाकिस्तानी टीम से कोई मैच नहीं खेला जाए।
पाकिस्तानी टीम भारत में खेलने के लिए नहीं आएगी, इस वजह से इवेंट को यूएई में शिफ्ट किया गया है, इसे लेकर काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में शहीद लोगों और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीयों को याद कर लोगों ने बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर बीसीसीआई को देशद्रोही कहने का अभियान चल रहा है। काफी संख्या में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और बीसीसीआई को पैसों का लालची बोर्ड बताया जा रहा है। मशहूर यूट्यूबर अजीत भारती ने भी ट्वीट किया है।
शिवसेना उद्धव गुट से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी तंज़ कसा है, बीसीसीआई के साथ केंद्र सरकार के ऊपर भी निशाना साधा जा रहा है। लोगों का कहना है कि देश से बड़ा क्रिकेट नहीं होना चाहिए, पाकिस्तान का बहिष्कार कर देना चाहिए।
सूर्यकुमार यादव और अजित अगरकर ने प्रेस वार्ता करते हुए टीम इंडिया की घोषणा की, खबरों के अनुसार वहां पाकिस्तान से जुड़ा सवाल नहीं करने दिया। किसी पत्रकार ने पाकिस्तान से जुड़ा सवाल किया, अजित अगरकर को बीसीसीआई के प्रतिनिधि ने जवाब नहीं देने दिया और इस तरह के सवालों के लिए मना कर दिया गया।
भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर हरभजन सिंह और केदार जाधव जैसे प्लेयर्स ने भी बयान दिया है, दोनों ने ही कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेला जाना चाहिए। देखना होगा कि जोर-शोर से हो रहे विरोध के बीच बीसीसीआई का क्या रुख रहता है, भारत-पाक मैच 14 सितम्बर को दुबई में होना प्रस्तावित है।












Click it and Unblock the Notifications