IPL 2025: कौन होगा आईपीएल में सबसे महंगा खिलाड़ी? टूर्नामेंट के इतिहास में इन 5 को मिली है सबसे बड़ी रकम
IPL 2025: आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा बड़ी रकम हासिल करने वाले प्लेयर्स के ऊपर नजरें हमेशा रहती हैं। इस बार होने वाले ऑक्शन में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है। कई बड़े नाम नीलामी में शामिल हैं और उनके ऊपर पैसों की बारिश हो सकती है। हालांकि यह नीलामी के समय ही पता चल पाएगा लेकिन आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे महंगे प्लेयर्स के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
मिचेल स्टार्क: ऑस्ट्रेलिया के इस तगड़े खिलाड़ी को पिछले साल ही केकेआर ने नीलामी के लिए टारगेट किया था। मिचेल स्टार्क को खरीदने के लिए केकेआर की टीम ऑल आउट गई थी और खिताब भी हासिल किया था। मिचेल स्टार्क के ऊपर 24.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई थी। वह अब तक के सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पैट कमिंस: एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को आईपीएल में काफी ज्यादा रकम मिली थी। साल 2024 के आईपीएल नीलामी में पैट कमिंस के ऊपर पैसों की बरसात देखने को मिली थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस को खरीदने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया था। कमिंस को 20.50 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा गया था।
सैम करन: इस लिस्ट में इंग्लैंड के ऑल राउंडर सैम करन का नाम भी शामिल है। सैम करन को खरीदने के लिए साल 2023 के आईपीएल के नीलामी में पंजाब किंग्स ने बड़ी बोली लगाई थी। पंजाबा किंग्स ने करन के लिए 18.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। उस सीजन वही सबसे महंगे प्लेयर थे।
कैमरन ग्रीन: ऑस्ट्रेलिया से आने वाले इस ऑल राउंडर के लिए मुंबई इंडियंस ने जमकर बोली लगाई थी। साल 2023 के आईपीएल को लेकर हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को अपने साथ शामिल किया था। ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर मुंबई इंडियंस ने अपने साथ शामिल किया था। इसके बाद अगले सीजन उनको आरसीबी में भेज दिया।
बेन स्टोक्स: इंग्लैंड से आने वाले बेन स्टोक्स ने भी इस लिस्ट में अपन नाम दर्ज कराया है। बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये की धन राशि देकर चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। हालांकि दो मैचों के बाद चोट की वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।












Click it and Unblock the Notifications