IPL 2023 में चमके 5 भारतीय सितारे, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं बना पाए जगह
आईपीएल युवाओं के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री के लिए एक बढ़िया प्लेटफॉर्म माना जाता है। आईपीएल 2023 में भी ऐसे कई युवा खिलाड़ी नजर आए जिन्होंने अपने प्रदर्शन से चौंकाया।
भारत को अगस्त 2023 के पहले सप्ताह में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की बड़ी टी20 सीरीज खेलनी है। विंडीज टीम के पास फिलहाल टी20 में थोड़ा दमखम बाकी है। ऐसे में विदेशी धरती पर कई युवाओं के लिए यह सीखने वाला मौका होगा।

लेकिन आईपीएल 2023 के कई बड़े सितारों को इस टीम में जगह ना मिलना जरूर एक सवाल खड़ा करता है। आईपीएल 2023 के पांच ऐसे बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं जो तमाम तरह से प्रभावित करने के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम में जगह नहीं बना पाए।
1. रिंकू सिंह- कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज ने आईपीएल 2023 के 14 मैचों में 474 रन बनाए थे और वे अपनी टीम के लिए लीडिंग रन स्कोरर थे। 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से सबको हैरान किया था। उन्होंने अकेले दम पर मैच जिताए थे। तमाम तरह की प्रशंसा बटोरने के बावजूद वह फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को नहीं प्रभावित कर पाए हैं।
2. रुतुराज गायकवाड- चेन्नई सुपर किंग्स का यह ओपनर वनडे और टेस्ट मैच खेल चुका है, लेकिन आईपीएल 2023 के 16 मैचों में 590 रन बनाने के बावजूद उन्हें टी20 टीम में नहीं चुना गया है। 26 साल का यह ओपनिंग बल्लेबाज भारत के लिए 9 टी20 मैच खेल चुका है और वह अपनी फॉर्म को देखते हुए वेस्टइंडीज दौरे पर चुने जाने की हकदार थे।
3. जितेश शर्मा- पंजाब सिंह का विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 टीम का हिस्सा था, लेकिन उन्हें इंग्लैंड में खेलने का मौका नहीं मिला। आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उन्हें बाहर कर दिया गया है।
4. वरुण चक्रवर्ती- कोलकाता नाइट राइडर्स का यह मिस्ट्री स्पिनर 14 मैचों में 20 विकेट चटकाने में कामयाब रहा और इस टूर्नामेंट में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आठवें नंबर पर रहा, लेकिन भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के लिए यह प्रदर्शन टीम में जगह बनाने के लिए काफी नहीं था।
5. शिवम दुबे- चेन्नई सुपर किंग्स का यह मध्यक्रम का बल्लेबाज इस बार आईपीएल में बड़े-बड़े छक्के मारते हुए दिखाई दिया। 30 साल का खिलाड़ी कभी-कभी मीडियम पेस बॉलिंग भी कर लेता है और उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 13 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। आईपीएल 2023 में शिवम ने 16 मैचों में 158.33 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 418 रन बनाए हैं। शिवम ने आईपीएल के पिछले सीजन में अपनी टीम को अकेले दम पर भी कुछ मैच जिताए थे।












Click it and Unblock the Notifications