भारत के 5 खिलाड़ी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में अलग-अलग देशों से खेलेंगे
भारतीय खिलाड़ी यहाँ नहीं खेल पाए लेकिन बाहर जाकर खेलने लगे।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए रविवार से क्वालीफायर मैच शुरू होंगे। जिम्बाब्वे में मैच खेले जाएंगे। दस टीमों के बीच मैच होंगे। इसके बाद भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में दो टीमों को यहाँ से जगह मिल जाएगी। देखना होगा कि कौन सी टीमें बाजी मारेगी।
क्वालीफायर खेलने वाली दस टीमों में श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमों का नाम भी है। टूर्नामेंट में भारतीय मूल के कुछ खिलाड़ी खेलने वाले हैं। भारत से जाने के बाद उनको दूसरे देशों की टीमों से खेलने का मौका मिल गया। उनका जिक्र यहाँ किया गया है।

कार्तिक मेयप्पन
चेन्नई में जन्मे कार्तिक ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हैट्रिक ली थी। आईपीएल टीम आरसीबी के लिए वह नेट गेंदबाज की भूमिका निभा चुके हैं। कार्तिक अब यूएई की तरफ से खेलते हैं। वह लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं।
मोनांक पटेल
अमेरिका की तरफ से खेलने वाले मोनांक पटेल गुजरात के आनन्द जिले से आते हैं। वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और अमेरिकी टीम की कप्तानी भी उनको मिली थी। वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों में उनका खेल देखने लायक होने वाला है।
सुशांत मोडानी
मोनांक पटेल की तरह एक और खिलाड़ी सुशांत मोड़ानी भी यूएस की तरफ से खेलते हैं। वह मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। वह अब तक 25 वनडे मैच खेल चुके हैं। उनके नाम एक शतक भी है।
वृत्य अरविन्द
चेन्नई में जन्मे एक और खिलाड़ी वृत्य अरविन्द को भी यूएई की तरफ से खेलने का मौका मिला। 21 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अब वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों में खेलना है। इसके अलावा वह एमआई एमिरेट्स के लिए खेलते हुए चर्चा में आए थे।
सौरभ नेत्रावल्कर
सौरभ यूएस के लिए खेलते हैं लेकिन 2010 में अंडर 19 भारतीय टीम के सदस्य थे। यूएस जाने से पहले वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेले थे। वह लेफ्ट आर्म से तेज गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। वह यूएस बतौर इंजीनियर काम करने के लिए गए थे और टीम में खेलने लगे।












Click it and Unblock the Notifications