लॉर्ड्स में कौन है छक्कों का बादशाह? 5 भारतीयों ने काटा है गदर, जानकर आपको नहीं होगा यकीन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार को लॉर्ड्स में खेला जाना है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों तरफ से एक-दूसरे को पटखनी देते हुए धमाल मचाने का प्रयास होगा। एजबेस्टन में खेले गए मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने गदर काटा था।

शुभमन गिल ने पहली पारी में डबल हंड्रेड बनाने के बाद दूसरी पारी में भी शतकीय पारी खेली। गिल ने इस टेस्ट में काफी छक्के उड़ाए थे। उनकी फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि लॉर्ड्स में भी उनका बल्ला जमकर चलने वाला है।

ind vs eng

लॉर्ड्स में खेलते हुए भारत के दिग्गज बल्लेबाज छक्कों के मामले में पीछे रहे हैं। पुराने समय के बल्लेबाजों ने इस ग्राउंड पर रंग जमाया है। हालांकि मॉडर्न जमाने के एक खिलाड़ी ने धमाल मचाया है। चार ऐसे प्लेयर्स के बारे में यहां जानना चाहिए, जो छक्कों के मामले में भारत की तरफ से टॉप रहे हैं।

कपिल देव

पूर्व महान कप्तान कपिल देव का नाम इस लिस्ट में नम्बर एक पर है। कपिल देव ने उस जमाने में धमाल मचाया था, जब गेंदबाजों का बोलबाला हुआ करता था। उन्होंने लॉर्ड्स में 4 मुकाबले खेलते हुए कुल 242 रन बनाए हैं और 8 छक्के उड़ाये हैं। उन्होंने दो अर्धशतक जमाए और 48 के औसत से रन बटोरे।

वीनू मांकड़

उनको मुलवंतराय हिम्मतलाल मांकड़ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए लॉर्ड्स में कुल दो मुकाबले खेले थे। उन्होंने कुल 333 रन बनाए और बल्ले से कुल 3 छक्के आए हैं। इससे पता चलता है कि कपिल देव का कितना बड़ा रुतबा था।

रोहित शर्मा

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में महज एक ही मुकाबला खेला था और इसमें भी उन्होंने दो छक्के जड़ने में सफलता पाई थी। रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में कुल 104 रन बनाए हैं। वह साल 2021 में भारतीय टीम के साथ वहां गए थे।

एकनाथ सोलकर

एक और ऐसा नाम है, जिनके बारे में युवा पीढ़ी शायद ही जानती होगी। उन्होंने भी लॉर्ड्स में जाकर धमाका किया है। लॉर्ड्स में सोलकर के बल्ले से कुल 2 छक्के आए हैं। उन्होंने दो मैचों में कुल 134 रन बनाए थे। वह भारत के लिए 1971 से लेकर 1974 तक खेले थे।

नारीमन जमशेदजी कॉन्ट्रैक्टर

उनको नारी कॉन्ट्रैक्टर के नाम से भी जाना जाता है। लॉर्ड्स में उन्होंने कुल एक ही मुकाबला खेला था। एक मैच में उनके बल्ले से एक छक्का आया है। वह इस एक ही मुकाबले में 92 रन बनाकर धमाका करने में सफल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+