भारतीय मालिकों की टीमों में खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? 40 प्लेयर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, ऑपरेशन सिंदूर है जारी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई थी, भारत सरकार ने कहा था कि यह ऑपरेशन अभी समाप्त नहीं हुआ है। इस बीच एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर भी विरोध हो रहा है।

इस सबके बीच भारतीय मालिकों की टी20 लीग में खेलने के लिए पाकिस्तानी प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने खेलने की इच्छा जताई है। एक या दो नहीं बल्कि 40 पाक खिलाड़ी भारत के पैसों से चलने वाली लीग में खेलने के लिए आए आए हैं।

pakistan cricket team

दक्षिण अफ्रीका टी20 के तीन सीजन में अभी तक पाकिस्तानी प्लेयर्स को खेलने का मौका नहीं मिला है, इस बार फिर से पाक प्लेयर्स की तरफ से कोशिश की गई है। भारत के भी 13 खिलाड़ियों में रजिस्ट्रेशन कराया है।

पाक प्लेयर्स में आज़म खान, इमाम-उल-हक, अबरार अहमद और साइम अय्यूब जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। सभी छह फ्रेंचाइज़ियां उन भारतीय बिज़नेसमैन के पास हैं जो आईपीएल टीमों के भी मालिक हैं।

भारत के 13 प्लेयर्स में तीन बड़े नाम पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल और अंकित राजपूत हैं. उनके अलावा महेश आहिर, सारुल कंवर, अनुरीत सिंह कथूरिया, निखिल जागा, मोहम्मद फैज़, केएस नवीन, अंसारी मारूफ, इमरान खान, वेंकटेश गलीपेली और अतुल यादव शामिल हैं। इस लीग में अब तक भारत से सिर्फ दिनेश कार्तिक ही खेल पाए हैं, इस बार कुछ और प्लेयर्स खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट से 150 खिलाड़ी आगे आए हैं और रजिस्ट्रेशन कराया है, इनमें जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका से भी कई खिलाड़ी इस नीलामी में शामिल होंगे. एडन मार्करम, लुंगी एनगिडी, वियान मुल्डर और केशव महाराज जैसे अनुभवी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी उपलब्ध हैं। डेवाल्ड ब्रेविस और क्वेना माफाका भी इस सूची में शामिल हैं। टी20 स्पेशलिस्ट क्विंटन डी कॉक, एनरिच नॉर्किया और तबरेज़ शम्सी भी रजिस्ट्रेशन कराने वालों में शामिल हैं।

डरबन सुपर जायंट्स, जोहांसबर्ग सुपर किंग्स, एमआई केपटाउन, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स, सनराइजर्स ईस्टर्न कैप आदि टीमें दक्षिण अफ्रीका टी20 में हैं। आईपीएल टीमों के मालिकों ने ही इन टीमों को खरीदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+