T20 World Cup: 3 टीमें पहली बार खेलेगी टी20 वर्ल्ड कप, सबसे गरीब देश की टीम भी शामिल
ICC T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में इस बार काफी टीमें भाग लेने वाली हैं। आईसीसी ने इस मेगा इवेंट को बहुत बड़ा बना दिया है। कुल 20 टीमों को खेलना है। इतनी ज्यादा टीमें पहली बार देखने को मिल रही है। इवेंट यूएसए और वेस्टइंडीज में होना है। कई टीमें इस बार फेवरेट मानी जा रही है।
जहाँ तक फोर्मेट की बात है तो पांच-पांच के हिसाब से चार टीमों में बांटा गया है। इसके बाद हर ग्रुप से दो टीमें आगे जाएंगी। यहाँ से सुपर आठ चरण देखने को मिलेगा। इसके बाद चार सेमीफाइनलिस्ट होंगे और अंततः फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट बड़ा है, कुछ टीमें ऐसी हैं, जो पहला वर्ल्ड कप खेल रही हैं।

कनाडा: इससे पहले कनाडाई टीम एकदिवसीय वर्ल्ड कप में खेल चुकी है लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेलेगी। इस बार टी20 टूर्नामेंट में कनाडा की टीम का पहला मुकाबला अमेरिका से होना है। दोनों देशों के बीच की दूरी ज्यादा नहीं है। 2 जून को यह मुकाबला खेला जाना है। कनाडा की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें भारत, पाकिस्तान, अमेरिका और आयरलैंड की टीमें भी शामिल हैं।
यूएसए: संयुक्त राज्य अमेरिका होस्ट होने के नाते टूर्नामेंट में खेल रही है। उनके पास क्वालीफायर जीतकर आने की कोई योग्यता हासिल नहीं थी। अमेरिकी टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। बांग्लादेश की टीम के खिलाफ हाल ही में खेली गई घरेलू सीरीज में अमेरिका ने 2-1 से जीत दर्ज करते हुए सनसनी फैला दी थी। न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी कोरी एंडरसन भी टीम में शामिल हैं।
युगांडा: अफ्रीका क्षेत्र से क्वालीफाई करने के बाद आने वाली टीम का नाम युगांडा है। सात टीमों में युगाना का नाम दूसरे नम्बर पर था। जिम्बाब्वे को हराते हुए जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर कर दिया था। इस तरह युगांडा को अपना पहला वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिल गया और यह एक बड़ा सपना पूरा होने जैसी बात है। युगांडा को सी ग्रुप में पापुआ न्यू गिनी, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है। युगांडा के लिए बड़ी उपलब्धि इसलिए भी है क्योंकि यह सबसे गरीब देशों में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications