LSG vs GT: किन वजहों से गुजरात टाइटंस को मिली लखनऊ से हार, जानिए 3 बड़े कारण

LSG vs GT, IPL 2024: गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला मेजबान टीम के पक्ष में गया। गुजरात की टीम इस मैच में कहीं नजर नहीं आई। लखनऊ ने गुजरात को 164 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन गुजरात की टीम इसे हासिल करने में नाकाम रही और 130 रन बनाकर आउट हो गई।

लखनऊ की इस सीजन पांच मैचों में यह तीसरी हार थी। दूसरी तरफ लखनऊ ने अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली। मुंबई इंडियंस जैसी टीम को हराने वाली गुजरात की टीम अब निरंतरता बरकरार रखने में नाकाम रही है। लखनऊ के सामने हारने के कुछ अहम कारण जानने जरूरी हैं।

lsg and gt

जल्दी विकेट लेकर दबाव नहीं बना पाए

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी के दौरान गुजरात के मेजबान टीम के ऊपर दबाव बनाने का पूरा मौका था। ओपनर बल्लेबाज डी कॉक के बाद पडीक्कल जब आउट हुए, उस समय कुल स्कोर महज 18 रन था। लखनऊ ने यहाँ से थोड़ी ढील दिखाई और लखनऊ की तरफ से एक भागीदारी हो गई। केएल राहुल और स्टोइनिस मिलकर स्कोर 91 रन तक लेकर चले गए। यहाँ से लखनऊ ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया।

ओपनरों के बाद फ्लॉप शो

लखनऊ की टीम के ओपनर बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब रहे। गिल और सुदर्शन ने अर्धशतकीय भागीदारी की। गिल 19 रन बनाकर आउट हो गए और पीछे सभी बल्लेबाज आउट होते चले गए। मिलर टीम में आज नहीं थे। केन विलियमसन के आउट होने के बाद बल्लेबाजों में कोई दम नहीं था। विजय शंकर, नालकंडे जैसे बल्लेबाज पीछे थे। इनके विकेट भी गिर गए और बाद में तेवतिया बढ़ी हुई आवश्यक रन रेट के समय कुछ नहीं कर पाए।

यश ठाकुर की धांसू गेंदबाजी

गुजरात की हार में यश ठाकुर की धाकड़ गेंदबाजी भी जिम्मेदार है। यश ठाकुर इस सीजन 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने अपने 4 ओवर पूरे भी नहीं डाले और 5 खिलाड़ी आउट कर गुजरात की बल्लेबाजी को समेट दिया। यश ठाकुर ने 23 गेंद डाली और 30 रन देकर 5 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+