3 कारणों से रोहित शर्मा को आईपीएल बीच में छोड़ देना चाहिए
Rohit Sharma: रोहित शर्मा के सितारे इस समय गर्दिश में चल रहे हैं। उनका बल्ला भी नहीं चल रहा और उचित सम्मान भी नहीं मिल रहा है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रोहित शर्मा लगातार तीन मैचों में फ्लॉप साबित हुए हैं। वह क्रीज पर आते ही आउट होकर लौट रहे हैं।
केकेआर के खिलाफ मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए, हालांकि मैच तो मुंबई इंडियंस ने जीत लिया लेकिन पांच बार के टाइटल विनर कप्तान का सम्मान अब टीम में नहीं हो रहा। ऐसा पहले मुकाबले से ही देखने को मिल रहा है।

हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने पर पिछले साल फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा था। हार्दिक पांड्या के हरकतें मैदान पर अब भी कुछ ठीक नहीं दिख रही हैं। बॉस बनने वाला रवैया अभी भी है। इसी वजह से रोहित शर्मा को इस टीम में रहना नहीं था लेकिन एक बार फिर से रिटेन होकर उन्होंने गलती की है। रोहित को बीच में ही संन्यास ले लेना चाहिए। इसके कुछ कारण हैं।
पहला कारण
रोहित शर्मा ने पांच बार अपनी कप्तानी में टीम को विनर बनाया है लेकिन अब उनको सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इतने बड़े प्लेयर के साथ ऐसा करना गलत है। विराट कोहली भी आरसीबी में कप्तान नहीं हैं लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है। रोहित के साथ यह बर्ताव अच्छा नहीं हो रहा है।
दूसरा कारण
लीडरशिप ग्रुप में भी रोहित को शायद नहीं रखा गया है। ड्रिंक्स या अन्य मौकों पर रोहित शर्मा लीडरशिप को लेकर बात करते दिखाई नहीं देते हैं। वह हार्दिक पांड्या से दूर ही दिखाई देते हैं। ड्रेसिंग रूम में बैठकर अन्य लोगों के साथ उनको मैदान पर होने वाली गलतियों की चर्चा करते देखा गया है।
तीसरा कारण
रोहित शर्मा को आने वाले मैचों में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा शायद ही बनाया जाएगा। यह भी हो सकता है कि उनको इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट से भी बाहर कर दिया जाए क्योंकि उनकी फॉर्म ही साथ नहीं दे रही है। रोहित अगर रिटायरमेंट होकर मुंबई इंडियंस नहीं छोड़ सकते, तो फिटनेस का मुद्दा बीच में लाने से भी वह टीम छोड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications