3 भारतीय प्लेयर्स जिनको टी20 टीम से करना चाहिए बाहर, टी20 वर्ल्ड कप में तीनों ने किया निराश

भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन इस बार टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक रहा है। टीम नॉक आउट चरण से पहले ही बाहर हो गई। लीग चरण में टीम इंडिया को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध हुए मैचों में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी।

फैन्स को टीम इंडिया के प्रदर्शन से निराशा हुई है। लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। टीम में बदलाव करने की मांग भी उठ रही है। यहाँ तीन उन प्लेयर्स की बात की गई है, जिनको अब टी20 टीम से बाहर करते हुए नए नामों को शामिल किया जाना चाहिए।

womens team

ऋचा घोष- इसमें कोई शक नहीं है कि ऋचा घोष बड़े शॉट जड़ने के लिए जानी जाती हैं लेकिन हालिया समय में उनका प्रदर्शन उम्मिद्के अनुरूप नहीं रहा है। ऋचा घोष अपने दिन किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखती हैं लेकिन टीम को नुकसान होने के बाद अगर ऐसा कोई दिन आए, तो उसका कोई मतलब नहीं रह जाता है। इस वजह से उनको टीम से बाहर करना चाहिए। कीपिंग में भी ऋचा घोष का दमदार प्रदर्शन नहीं है।

शेफाली वर्मा- युवा खिलाड़ी शेफाली ने अपने खेल से प्रभाव छोड़ा है लेकिन बड़े शॉट और आक्रामक खेल मिस है। उनकी बैटिंग में वह धार दिखाई नहीं दे रही जिससे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे। अच्छी शुरुआत के साथ टीम के लिए लम्बा खेलने का जिम्मा उनके पास है लेकिन वह उम्मीदों पर खरा उतर पाने में नाकाम रही हैं। 4 मैचों में वह सिर्फ 99 रन बना पाई हैं। शेफाली को बाहर कर उनकी कमियों को सुधारने की आवश्यकता है।

हरमनप्रीत कौर- धीमी बैटिंग के कारण ही एक समय के बाद मिताली राज को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। हरमनप्रीत कौर के लिए भी अब ऐसा होना सही होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी धीमी बैटिंग सभी ने देखी और टीम को हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होना पड़ा है। हरमनप्रीत कौर वनडे और टेस्ट में खेलती रह सकती हैं लेकिन टी20 में उनकी जगह अब टीम में नहीं बनती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+