3 खिलाड़ी ODI कप्तान के रूप में कर सकते हैं रोहित शर्मा को रिप्लेस, जान लीजिए नाम

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में वह अब भी उपलब्ध है। रोहित शर्मा ने इस साल चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब हासिल किया है। उस समय माना जा रहा था कि शायद रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। यह उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद किया था, 20 ओवर के प्रारूप को उन्होंने अलविदा कहा था।

अगले एकदिवसीय वर्ल्ड कप में अभी समय है, तब तक रोहित शर्मा शायद ही खेलते हुए दिखाई देंगे। अभी सफेद गेंद सीरीज में एशिया कप होना है। वनडे क्रिकेट तो दिख नहीं रहा है। ऐसे में उनको मैदान पर वापसी करने के लिए और समय लगने वाला है।

shreyas iyer

इस बीच वनडे में अगले कप्तान की चर्चा भी चलने लगी है। टेस्ट में शुभमन गिल कप्तान हैं, टी20 में यह जिम्मा सूर्यकुमार यादव के पास है और जब रोहित शर्मा रिटायर होंगे, तो एकदिवसीय क्रिकेट में बतौर कप्तान उनको कौन रिप्लेस करेगा। इसके तीन दावेदार हैं।

शुभमन गिल

रोहित की जगह एकदिवसीय कप्तान बनने के लिए प्रमुख दावेदार शुभमन गिल को माना जा सकता है। टेस्ट में भी उन्होंने रोहित शर्मा को रिप्लेस किया है और इंग्लैंड में टीम इंडिया ने बेहतरीन काम किया है। गिल के पास सफेद गेंद क्रिकेट में आईपीएल में कप्तानी का अनुभव है। इस वजह से उनको वनडे कप्तान बनाने के बारे में सोचा जा सकता है।

श्रेयस अय्यर

इस साल चैम्पियंस ट्रॉफी में अय्यर का बल्ला चला था। इसके बाद आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर ने फाइनल तक का सफर तय किया था। केकेआर को वह चैम्पियन बना चुके हैं। गौतम गंभीर भी श्रेयस अय्यर को पसंद करते हैं, ये सभी फैक्टर उनके पक्ष में जाते हैं।

केएल राहुल

अगर अनुभव को देखा जाएगा, तो केएल राहुल भी कप्तान बनने के लायक हैं। उनके पास तीनों प्रारूप में खेलने का अच्छा अनुभव है। देश-विदेश में उन्होंने काफी क्रिकेट टीम इंडिया के लिए खेला है। केएल राहुल को भी रोहित की जगह एकदिवसीय कप्तान बनाया जा सकता है। वह भी आईपीएल में कप्तानी का अच्छा अनुभव रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+