IPL Auction: 3 इंटरनेशनल स्टार्स जिन पर नीलामी में लग सकती है 10 करोड़ से ज्यादा की बोली
IPL Auction: आईपीएल में इस बार नीलामी दुबई में होनी है। बीसीसीआई ने इसकी घोषणा भी कर दी है। 19 दिसम्बर के दिन आईपीएल में खिलाड़ी लेने के लिए टीमों के बीच बोली लगेगी। दिग्गजों की प्राइस ऊँची जाने के आसार हैं, तूफानी खेलने वाले खिलाड़ियों को भी अच्छी रकम मिलती है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। उसी तरह हर टीम की तरफ से ऐसा हुआ है। मुंबई ने हार्दिक पांड्या को वापस लिया है। इसके बाद भी कुछ बड़े और धाकड़ खिलाड़ी नीलामी में होंगे, इनके ऊपर एक बड़ी बोली लगने के पूरे आसार हैं। तीन खिलाड़ियों का जिक्र यहाँ किया गया है।

ट्रेविस हेड: ऑस्ट्रेलिया का यह ओपनर बल्लेबाज अपने बल्ले से गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में सक्षम है। वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में शतक जड़कर भारत को ट्रेविस हेड ने ख़िताब से वंचित कर दिया था। उनके बल्ले से 137 रनों की पारी आई थी। बतौर ओपनर खेलते हुए ट्रेविस हेड गेंदबाजों को नई गेंद पर निशाना बनाते हैं। उनके ऊपर हर टीम बड़ी बोली लगाना चाहेगी।
रचिन रविन्द्र: पहली बार वर्ल्ड कप में खेलते हुए न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने ख़ासा प्रभावित किया है। उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान तीन शतक जड़े। रविन्द्र ने 578 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में उनका चौथा स्थान रहा। उसी समय दावे किये जाने लगे थे कि रविन्द्र को एक बड़ा आईपीएल अनुबंध मिलने वाला है। उनके ऊपर भी सभी टीमों की तरफ से बोली लगते हुए दिखाई देगी।
मिचेल स्टार्क: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज काफी समय के बाद वापस नीलामी में लौट रहा है। उनकी धारदार गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज पानी भरते हुए दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन से पहले ही कुछ टीमों ने स्टार्क से सम्पर्क साध लिया था। ऐसे में उनकी मांग ज्यादा रहेगी और बोली भी 10 करोड़ की रकम पार कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications