World Cup: 3 भारतीय खिलाड़ी बने वर्ल्ड कप नॉक आउट में हीरो, इस बार कौन होगा सेमीफाइनल का स्टार
Indian stars of world cup semifinals: वर्ल्ड कप 2023 अब लीग चरण से निकलकर नॉक आउट में आ गया है। भारतीय टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम से होना है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रही है।
इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल कई बार खेले हैं लेकिन फाइनल तक जाने का मौका तीन बार मिला, दो बार टीम इंडिया चैम्पियन बन गई। सेमीफाइनल में जीत दिलाकर टीम को आगे लेकर जाने में कुछ खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। इस बार वह कौन सा खिलाड़ी होगा, जो टीम इंडिया के लिए हीरो बन सकता है। यहाँ पिछले तीन सेमीफाइनल स्टार्स की बात की गई है, जो टीम को फाइनल में ले गए।

मोहिन्दर अमरनाथ (वर्ल्ड कप 1983)
साल 1983 में पहला सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। भारतीय टीम ने इसमें जीत दर्ज की थी और मोहिन्दर अमरनाथ हीरो बने थे। वह अपने ऑल राउंड खेल के कारण प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए थे। इंग्लैंड की टीम पहले खेलते हुए 213 रनों पर आउट हो गई थी। जवाब में खेलते हुए भारत ने 4 विकेट पर 217 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अमरनाथ ने 2 विकेट लेने के बाद बैटिंग में 46 रनों की पारी खेली थी।
सौरव गांगुली (वर्ल्ड कप 2003)
दक्षिण अफ्रीका में खेले गए इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में केन्या को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया था। भारतीय टीम के हीरो सौरव गांगुली थे। दादा ने नाबाद शतक जड़ा था। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 270 रनों का स्कोर खड़ा किया था। गांगुली ने नाबाद 111 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए केन्या 179 रन पर सिमट गई और भारत ने 91 रनों से मैच जीता। दादा प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे।
सचिन तेंदुलकर (वर्ल्ड कप 2011)
साल 2011 में टीम इंडिया का सामना सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ था। पाकिस्तान को टीम इंडिया ने 29 विकेट से हरा दिया था। सचिन तेंदुलकर को 85 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। भारत ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 260 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम 231 पर आउट हो गई। इसी वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 57 रन बनाने के बाद 2 विकेट लेकर टीम को सेमीफाइनल में पहुँचाया था।












Click it and Unblock the Notifications