3 शहर एशिया कप आयोजन की दौड़ में शामिल? BCCI ने बनाई टूर्नामेंट देश से बाहर कराने की योजना

Asia Cup 2025: इस साल सितंबर में होने वाला एशिया कप भारत में होना है। भारत की मेजबानी में इवेंट होगा लेकिन वेन्यू और अन्य चीजों इस पर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। खबरों की मानें, तो बीसीसीआई इसे भारत से बाहर आयोजित कराना चाहती है लेकिन सरकार से अनुमति लेनी होगी।

एशिया कप भारत में होता है, तो पाकिस्तानी टीम खेलने के लिए नहीं आएगी। ऐसे में किसी न्यूट्रल वेन्यू पर पाक के मैचों का आयोजन करना पड़ेगा। एशिया कप 5 सितम्बर से होना है लेकिन किस देश में होगा, इस पर चर्चा जारी है।

asia cup

बीसीसीआई इस इवेंट का आयोजन यूएई के तीन शहरों में कराना चाहती है। भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद आयोजन वहां हो सकता है। यूएई में अबू धाबी, शारजाह और दुबई जैसे तीन शानदार वेन्यू पर इस इवेंट का आयोजन कराया जा सकता है।

पहले लिया जा चुका Asia Cup का प्रस्ताव

स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट के अनुसार यूएई में एशिया कप का आयोजन कराने का प्रस्ताव पहले ही ले लिया गया था लेकिन सरकार से बात अभी करनी है। इसके अलावा यूएई में एक त्रिकोणीय सीरीज भी खेली जा सकती है, इसकी टीमों की जानकारी फ़िलहाल नहीं आई है।

बीसीआई ने किया ढाका जाने से मनासी

एशियाई क्रिकेट परिषद की मीटिंग ढाका में होनी है लेकिन बीसीसीआई ने इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया है। भारतीय बोर्ड ने बांग्लादेश की वर्तमान राजनीतिक उथल-पुथल को देखते हुए वहां नहीं जाने का फैसला लिया है और मीटिंग का वेन्यू बदलने की मांग भी की है।

Asia Cup का वेन्यू बदलना कितना ठीक?

एशिया कप में भारत वेन्यू तो बदल देगा लेकिन सिर्फ पाकिस्तानी टीम के लिए ऐसा करना ठीक नहीं होगा। भारत के दर्शक यहाँ से मैच देखना चाहते हैं, हर बार वेन्यू इधर-उधर होने से फैन्स को निराशा होगी। यूएई क्रिकेट को तो इससे राजस्व मिल जाएगा लेकिन भारतीय फैन्स का नुकसान है। पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर कराया था। चैम्पियंस ट्रॉफी में भी ऐसा ही किया गया था, तो भारत को भी वही करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+